NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गाजियाबाद: घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, दिवार पर लिखा मौत का कारण
    गाजियाबाद: घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, दिवार पर लिखा मौत का कारण
    देश

    गाजियाबाद: घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, दिवार पर लिखा मौत का कारण

    लेखन भारत शर्मा
    February 28, 2020 | 08:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गाजियाबाद: घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, दिवार पर लिखा मौत का कारण

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के अर्थला क्षेत्रा की संजय कॉलोनी में शुक्रवार को एक घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके पर दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले पत्नी व बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस ने मौके पर मिले दस्तावेज के आधार पर की पहचान

    पुलिस अधीक्षक मनीष सिंह मिश्रा ने बताया कि मृतकों में बिजनौर के नयागांव निवासी धीरज त्यागी (26) अपनी पत्नी काजल (24), बेटी एकता (4) और ध्रुव (2) शामिल हैं। मौके पर मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी पहचान हुई है। उन्होंने बताया कि धीरज का गाजियाबाद में फेब्रिकेशन का बिजनेस था। उसका परिवार कॉलोनी निवासी कृष्णवीर सिंह के मकान में किराए से रहता था। उन्होंने बताया कि वारदात के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    कर्मचारी के घर पहुंचने पर चला घटना का पता

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धीरज के साथ उसी के गांव का भीम नाम का युवक भी काम करता था। धीरज को सुबह कहीं जाना था। इसके कारण भीम उसे बुलाने घर गया था। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी भी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो धीरज पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां धीरज के साथ उसकी पत्नी व दो बच्चों के शव भी मिले।

    सुसाइड नोट में पत्नी के दूसरे युवकों से बात करने के बारे में लिखा

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धीरज ने फंदे पर झूलने से पहले दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा था। नोट में लिखा था कि उसकी पत्नी के दूसरे युवकों से फोन पर बात करती है। उसने चार नंबर लिखने के अलावा पत्नी के शराब पीने का जिक्र किया है। धीरज ने काजल के तीन भाइयों का नाम भी लिखा है और उन पर जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस कार्रवाई नहीं चाहने की बात भी लिखी है।

    आए दिन होता था पति-पत्नी में झगड़ा

    पड़ोसियों और मकान मालिक ने बताया कि धीरज और काजल के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पड़ोसी विजय ने छह महीने पूर्व भी उनके बीच झगड़ा होने पर सुलह कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने हैंडराइटिंग के अलावा अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। काजल और उसके बच्चों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।

    गत दिनों भजनपुरा में भी मिले थे पांच शव

    आपको बता दें कि गत 12 फरवरी को भी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए थे। मामले की जांच में सामने आया था कि लेन-देन के मामले में किसी रिश्तेदार ने ही पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के कई दिनों बाद बंद घर से शव बुरी तरह सड़ गए थे। बच्चों की उम्र 18, 16 और 12 साल के आसपास थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    आत्महत्या

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश की ये जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता हुई रद्द, अधिसूचना जारी आजम खान
    देसी कट्टों से लेकर तलवार तक, दिल्ली हिंसा में इस्तेमाल हुए थे ये हथियार दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: पत्नी और बेटे के साथ जेल भेजे गए सपा नेता आजम खान, जानिये मामला आजम खान

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    दुर्घटना में युवक की मौत, 12 घंटे तक शव को रौंदते हुए निकलते रहे वाहन उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक सहित परिवार के सात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज उत्तर प्रदेश
    जामिया फायरिंग: हमलावर ने 10,000 रुपये में खरीदी थी बंदूक और दो गोलियां दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश पुलिस ने कफील खान को किया गिरफ्तार, AMU में भड़काऊ भाषण देने का आरोप उत्तर प्रदेश

    आत्महत्या

    तेलंगाना: बेटी का शव लेने पहुंचे पिता को पुलिस ने मारी लात, घटना का वीडियो वायरल तेलंगाना
    केरल: छह लोगों को मारने वाली जॉली थॉमस ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास केरल
    दिल्ली: घर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले, आत्महत्या का शक दिल्ली पुलिस
    आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस का था शक, गांव को बचाने के लिए व्यक्ति ने की आत्महत्या चीन समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023