देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

09 Apr 2024

अमेरिका

अमेरिका: एक महीने से लापता भारतीय छात्र का शव मिला, इस साल की 11वीं ऐसी घटना

अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक और भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफात को ओहायो के क्लीवलैंड में मृत पाया गया है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है।

बेंगलुरु: अचानक खोला केंद्रीय मंत्री की कार का दरवाजा, टकराकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की कार से टकराने के बाद एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।

08 Apr 2024

मुंबई

मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़े गए तस्कर, मलाशय के अंदर छिपाया था 8 किलोग्राम सोना

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 8.10 किलोग्राम सोने के साथ 6 यात्रियों को गिरफ्तार किया।

पाकिस्तान द्वारा RAW एजेंट बताए गए भारतीय व्यक्ति ने खुद को बताया निर्दोष, जानें क्या कहा

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत और उसकी खुफिया एजेंसी अनुसंधान और विश्लेषण विंग (RAW) पर अपने एजेंट्स के जरिए पाकिस्तान में 2 हाई प्रोफाइल लोगों की हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था।

राजस्थान: फैक्ट्री में केमिकल खाली करते टैंकर में भीषण आग लगी, गेहूं की फसल जलकर खाक

राजस्थान में खैरथल जिले के भिवाड़ी में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक फैक्ट्री में केमिकल खाली करते समय टैंकर में आग लग गई, जिसने भयावह रूप ले लिया।

मोदी डिग्री मामला: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, समन पर रोक लगाने से इनकार

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्रियों पर सवाल उठाने के मामले में बड़ा झटका लगा है।

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में सदियों पुराना प्लासी का युद्ध चर्चा में क्यों है?

आपने इतिहास की किताबों में 1757 के प्लासी के युद्ध के बारे में जरूर पढ़ा होगा, जो बंगाल के आखिरी नवाब सिराजुद्दौला और ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच लड़ा गया था।

शराब नीति मामले में अब AAP विधायक दुर्गेश पाठक को ED का समन, पूछताछ को बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब नीति मामले में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दुर्गेश पाठक को समन भेजा है। पाठक को सोमवार को दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

08 Apr 2024

कर्नाटक

कर्नाटक: कोलार जिले में निजी कार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 1 गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बढ़ाई गई सख्ती के बीच कर्नाटक के कोलार जिले में एक निजी कार से पुलिस को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ।

08 Apr 2024

अयोध्या

अयोध्या: नवरात्रि से रामनवमी तक राम मंदिर में दिखेगी अलग छटा, खादी वस्त्रों में दिखेंगे रामलला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चैत्र नवरात्रि के साथ-साथ रामनवमी की तैयारी शुरू हो गई है। अपनी पहली रामनवमी पर रामलला के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे।

शराब नीति मामला: के कविता को झटका, बेटे की परीक्षाओं के लिए अंतरिम जमानत नहीं मिली 

शराब नीति मामले में जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता को कोर्ट से झटका लगा है।

दिल्ली हवाई अड्डे को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी, 2 यात्री गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान 2 यात्रियों ने हवाई अड्डे को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

08 Apr 2024

दिल्ली

दिल्ली में 15 अप्रैल के बाद बढ़ेगी गर्मी, तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री से ऊपर

दिल्ली में 15 अप्रैल के बाद गर्मी बढ़ना शुरू होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

दिल्ली: लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर 'ड्राई डे' की सूची जारी

आगामी लोकसभा चुनाव और अप्रैल-जून तक आने वाले त्योहारों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 'ड्राई डे' की सूची जारी की है।

टीवी-फ्रिज के बिलों ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, ED ने सबूतों में किया शामिल 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फ्रिज और टीवी के बिलों को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया है। ED ने रांची स्थित 2 डीलरों से ये बिल प्राप्त किए हैं।

07 Apr 2024

गुजरात

गुजरात यूनिवर्सिटी ने 7 विदेशी छात्रों को हॉस्टल छोड़ने को कहा, नमाज विवाद के बाद फैसला

गुजरात यूनिवर्सिटी ने 7 विदेशी छात्रों को हॉस्टल खाली करने को कहा है। इनमें से 6 अफगानिस्तान के और एक पूर्वी अफ्रीका का है।

बेंगलुरु: पानी की कमी के साथ अब सताने लगी गर्मी, लोग दिनचर्या बदलने को मजबूर

पानी की कमी से जूझ रहे बेंगलुरु की अब गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी के कारण अब लोगों को अपनी दिनचर्या बदलनी पड़ रही है।

पश्चिम बंगाल: NIA टीम के खिलाफ छेड़छाड़ और जबदस्ती घुसने का मामला दर्ज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम के खिलाफ पश्चिम बंगाल में छेड़छाड़ और जबरदस्ती घुसने का मामला दर्ज किया गया है।

मालदीव के बाद श्रीलंका और UAE को भी प्याज की आपूर्ति करेगा भारत

भारत अपने पड़ोसी देशों की लगातार मदद कर रहा है। मालदीव को भारी मात्रा में जरूरी सामान की आपूर्ति करने के बाद भारत अब श्रीलंका को भी प्याज भेजने की तैयारी कर रहा है। इसे भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बार पड़ेगी अधिक गर्मी, बाहर काम करने वाले मजदूरों पर असर को लेकर चिंता

भारतीय मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। इसका असर दिखना शुरू हो गया है और मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है।

हादसे के दौरान नहीं पहना हेलमेट, कोर्ट ने दिया 15 प्रतिशत कम मुआवजा देने का आदेश

दोपहिया वाहन चलाने समय हेलमेट न पहनना न सिर्फ जानलेवा हो सकता है बल्कि परिवार को पूरा मुआवजा मिलने से भी रोक सकता है।

07 Apr 2024

लद्दाख

सोनम वांगचुक ने 'पश्मीना मार्च' रद्द किया, बोले- लोगों को जागरुक करने का मकसद पूरा हुआ

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक ने आज निकलने वाला अपना 'पश्मीना मार्च' रद्द कर दिया है। लेह एपेक्स बॉडी (LAB) ने कहा कि वह कानून के साथ किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के लिए प्रस्तावित मार्च के कार्यक्रम को वापस ले रही है।

06 Apr 2024

लद्दाख

'पश्मीना मार्च' से पहले लेह में धारा-144 लागू, वांगचुक बोले- इलाका युद्ध क्षेत्र में बदल गया

पर्यावरण कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक ने लेह में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगे इलाकों में पश्मीना मार्च निकालने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बाद बदली लक्षद्वीप में पर्यटन की तस्वीर, बढ़ी पर्यटकों की संख्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद लक्षद्वीप में पर्यटन की तस्वीर बदल गई है।

06 Apr 2024

केरल

केरल: भीड़ के हाथों पीटे गए प्रवासी मजदूर की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार

केरल के एर्नाकुलम जिले में भीड़ के हाथों पीटे गए अरुणाचल प्रदेश के प्रवासी मजदूर की शुक्रवार को मौत हो गई। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली-NCR में बच्चा तस्कर गैंग का पर्दाफाश; 9 जगहों पर CBI के छापे, कई बच्चे बरामद

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बच्चों की तस्करी मामले में दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की है। इस दौरान 7 से 8 नवजात बच्चों को बचाया गया है। केशवपुरम इलाके के एक घर से 2 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।

वकीलों की अदालती फैसलों पर टिप्पणियां चिंताजनक, संविधान को रखें ऊपर- CJI 

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों को संविधान और अदालत को अपने राजनीतिक झुकाव से ऊपर रखने की सलाह दी है।

पश्चिम बंगाल: NIA टीम की गाड़ी पर ईंटों से हमला, एक अधिकारी घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक अधिकारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, क्या है मामला?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। दिल्ली हाई कोर्ट के वकील वैभव सिंह ने उनके खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।

05 Apr 2024

कर्नाटक

बेंगलुरु: रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके में भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, संदिग्धों से कनेक्शन

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को एक भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है।

छत्तीसगढ़: रायपुर में बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, 1,500 ट्रांसफॉर्मर फूंके

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार को बड़ी अनहोनी होते-होते बची। यहां कोटा में बिजली विभाग के उपखंड दफ्तर में अचानक आग लग गई, जिससे 1,500 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गए।

भीमा कोरेगांव मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर शोमा कांति सेन को शर्तों के साथ जमानत दी

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी प्रोफेसर शोमा कांति सेन को शर्तों के साथ जमानत दे दी।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा अधिनियम को रद्द करने वाले आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मदरसा अधिनियम को रद्द करने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है।

05 Apr 2024

ओडिशा

ओडिशा: स्कूल में मिड डे मील बनते समय उबलते चावलों में गिरा बच्चा, बुरी तरह झुलसा

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। यहां एक स्कूल में मिड डे मील बनते समय 8 वर्षीय बच्चा उबलते चावलों के बर्तन में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

ED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, 8.86 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 600 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है।

05 Apr 2024

असम

असम: समूह ने नेपाल की महिला पर्यटक को कैब से बाहर खींचा, उत्पीड़न और बदसलूकी की

असम में नेपाल की महिला पर्यटक के उत्पीड़न और उसके साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपनी आपबीती बताई है।

भारत ने पाकिस्तान में लक्षित हत्याएं करने के आरोपों को खारिज किया, कहा- हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा

विदेश मंत्रालय ने भारत के पाकिस्तान में आतंकियों और खालिस्तानी नेताओं की लक्षित हत्याएं करने के आरोपों को खारिज किया है। एक विदेशी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में ये आरोप लगाए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC से घुसपैठ की कोशिश कर रहा 1 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

#NewsBytesExplainer: श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप देने के बदले भारत को क्या मिला था?

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले श्रीलंका के कच्चातिवु द्वीप का मुद्दा चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने इस द्वीप को बेरहमी से श्रीलंका को दे दिया था।

उत्तर प्रदेश: भदोही में अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर सरकारी शिक्षिका को पीटा

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित एक परिषदीय विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला शिक्षक प्रभारी से कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं।