LOADING...
केरल: भीड़ के हाथों पीटे गए प्रवासी मजदूर की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार
केरल में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

केरल: भीड़ के हाथों पीटे गए प्रवासी मजदूर की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार

Apr 06, 2024
11:55 am

क्या है खबर?

केरल के एर्नाकुलम जिले में भीड़ के हाथों पीटे गए अरुणाचल प्रदेश के प्रवासी मजदूर की शुक्रवार को मौत हो गई। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक मजदूर की पहचान 24 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई है, जो वालाकोम के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। गुरुवार को जब अशोक दास अपनी महिला सहकर्मी के पास गए तो कुछ लोगों ने बुरी तरह से उनकी पिटाई की थी।

घटना

लहुलुहान हालात में अस्पताल में पहुंचाए गए अशोक

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर बतौर कुक काम करता था। गुरुवार शाम को जब वह महिला सहकर्मी से मिलकर लौट रहा था तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। सूचना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक दास बुरी तरह लहुलुहान थे, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जांच 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जानकारी दी कि अशोक दास की छाती और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पोस्टमार्टम में भी यही वजह सामने आई है। पुलिस फिलहाल इस घटना की वजह जानने का प्रयास कर रही है, वहीं अशोक दास जिस महिला से मिलने गए थे, उसने उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।