Page Loader
हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में भूस्खलन से शिलाई-शिमला मार्ग बंद, पहाड़ दरकने का वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भूस्खलन से शिलाई-शिमला मार्ग बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@PoliceShimla)

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में भूस्खलन से शिलाई-शिमला मार्ग बंद, पहाड़ दरकने का वीडियो वायरल

लेखन गजेंद्र
Jul 26, 2023
06:49 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा टला नहीं है। बुधवार को सिरमौर जिले में भूस्खलन का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से शिलाई-शिमला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर मार्ग पर गिर रहा है। इसके अलावा शिमला के कंधार गांव में भूस्खलन से 2 घर और 1 स्कूल ढह गया। कुछ मवेशियों की मलबे के साथ बहने की सूचना है।

भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि अगले 3 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होगी। बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट किया गया है। सरकार ने लोगों से नालों और नदियों के आसपास न जाने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश से लगातार भूस्खलन की वीडियो सामने आ रही हैं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा शिमला को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-707 कई दिन बाद बुधवार को बहाल हुआ।

ट्विटर पोस्ट

भूस्खलन से मार्ग पर गिरता मलबा