Page Loader
सिक्किम सरकार अपने कर्मचारियों को देगी 1 साल का मातृत्व अवकाश
सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा साल भर का मातृत्व और 1 महीने का पितृत्व अवकाश (तस्वीर: jcomp फ्रीपिक)

सिक्किम सरकार अपने कर्मचारियों को देगी 1 साल का मातृत्व अवकाश

लेखन गजेंद्र
Jul 27, 2023
12:37 pm

क्या है खबर?

सिक्किम में अपने बच्चों की देखभाल के लिए सरकारी कर्मचारियों के मातृत्व और पितृत्व अवकाश में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ (SSCSOA) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिक्किम सरकार अपने कर्मचारियों को 1 साल का मातृत्व अवकाश और 1 महीने का पितृत्व अवकाश देगी। इस अवधि के दौरान कर्मचारी अपने परिवार और बच्चों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे।

घोषणा

जल्द ही जारी की जाएगी अधिसूचना

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को राज्य प्रशासन की रीढ़ बताया और कहा कि वे सिक्किम और उसके लोगों की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बता दें कि इस साल मई में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा था कि भारत के सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में मातृत्व अवकाश को 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने किया जाना चाहिए।