देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
उत्तराखंड: भाजपा सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव में उफनाते नाले को पारकर स्कूल जा रहे बच्चे
उत्तराखंड में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की लगातार खबरें आ रही हैं। नहरे और नाले भी उफान पर हैं। एक वीडियो बागेश्वर जिले के सूपी गांव से आई है, जहां बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं।
दिल्ली: बाढ़ पीड़ितों को भोजन देने से पहले लगवाए गए सांसद गौतम गंभीर के नारे
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद कई इलाकों में आई बाढ़ से नदी के आसपास रहने वाले बेघर बाढ़ पीड़ितों को भोजन बांटने के बहाने स्थानीय नेता अपनी वाहवाही का मौका नहीं छोड़ रहे।
#NewsBytesExplaier: मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता के मामले में कब क्या हुआ?
सोशल मीडिया पर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। संसद से लेकर सड़कों तक वीडियो का मुद्दा छाया हुआ है।
मणिपुर: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर लोग आक्रोशित, चुराचांदपुरा में बड़ी रैली निकाली गई
मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच 2 महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में लोग आक्रोशित है।
पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को सशर्त जमानत मिली, पुलिस ने नहीं किया विरोध
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई।
क्या आपको भी केंद्र सरकार की ओर से मोबाइल पर आपातकालीन चेतावनी मिली है? जानें मामला
केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को अचानक एक संदेश सभी के मोबाइल पर आया तो लोग चौंक गए। यह आपातकालीन चेतावनी एक टेस्ट था, जो दूरसंचार विभाग ने किया था।
हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मानसून शुरू होने के बाद देश के कई इलाकों में बारिश की झड़ी लगी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन ने काफी नुकसान किया है।
मणिपुर की गैंगरेप पीड़िता बोली- पुलिस ने हमें घर के पास से उठाकर भीड़ को सौंपा
मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश है। इस वीडियो में 2 महिलाएं दिख रही हैं, जिनमें से एक की उम्र 21 साल और दूसरी की 42 साल बताई जा रही है।
मणिपुर वीडियो: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का चौंकाने वाला बयान, कहा- यहां ऐसे सैकड़ों मामले हैं
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है।
तमिलनाडु: मरीज को पालने में लादकर 3 घंटे चले ग्रामीण, अस्पताल पहुंचने पर मौत
तमिलनाडु के कुरुमलाई में एक 40 वर्षीय मरीज को पहाड़ी इलाके की आदिवासी बस्ती से 3 घंटे पालने में लादकर 5 किलोमीटर दूर मैदान तक लाया गया, जिससे उसे अस्पताल पहुंचने में देर हुई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी हृदयघात से मौत हो गई।
दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में फैशन डिजाइनर का शव फांसी से लटका मिला, आत्महत्या का शक
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक 26 वर्षीय महिला फैशन डिजाइनर का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भेजा है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली अध्यादेश मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेजा
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सेवाओं पर अधिकार से संबंधित अध्यादेश के मामले को 5 जजों की संवैधानिक पीठ के पास भेजा दिया है। गुरुवार को केंद्र के अध्यादेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह निर्णय लिया।
रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को फिर मिली पैरोल, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी
अपनी शिष्याओं से रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई। वह कुछ दिन में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। वह 15 अगस्त को अपना जन्मदिन अनुयायियों के साथ मनाएगा।
मणिपुर: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का जो वीडियो वायरल हो रहा, वो पूरा मामला क्या है?
मणिपुर में पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से हिंसा जारी है। इस बीच यहां 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाने का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संसद का मानसून सत्र शुरू, मृत सांसदों को श्रद्धांजलि के लिए कुछ घंटे के लिए स्थगित
संसद का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सदन के शुरू होते ही जिन मौजूदा सांसदों की मृत्यु हुई थी, उनको श्रद्धांजलि दी गई।
मणिपुर वीडियो: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह बोले- दोषियों को मौत की सजा दिलाऊंगा
मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके यौन उत्पीड़न के मामले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बयान आया है। उन्होंने दोषियों को मौत की सजा दिलाने का प्रयास करने की बात कही है।
महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन के मलबे में दबा पूरा का पूरा गांव, 5 की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार देर रात भूस्खलन के कारण एक गांव के 50 से अधिक घर मलबे में दब गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मलबे में फंसे 100 से अधिक लोगों में से 75 लोगों को बचा लिया गया है।
मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने का मामला: केंद्र ने ट्विटर से वीडियो हटाने को कहा
मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के मामले में केंद्र सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों को वीडियो हटाने के लिए कहा है।
मणिपुर वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, कहा- सरकार कार्रवाई करे, नहीं तो हम करेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया है।
मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया, किसी को बख्शा नहीं जाएगा- प्रधानमंत्री मोदी
आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने मणिपुर हिंसा पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में 3 अगस्त तक सार्वजनिक पूजा, नमाज और बड़ी सभा पर लगा प्रतिबंध
दिल्ली से सटे नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पूजा, नमाज, बड़ी सभा और जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मणिपुर वीडियो: ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है केंद्र सरकार, संसद में हंगामे के आसार
मणिपुर से सामने आए एक शर्मनाक वीडियो को लेकर केंद्र सरकार अब ट्विटर पर कार्रवाई कर सकती है। खबर है कि सरकार ने ट्विटर को निर्देश दिया है कि उक्त वीडियो को शेयर करने से रोका जाए। समाचार एजेंसी ANI ने इस बात की जानकारी दी है।
सरकार ने फिर घटाईं टमाटर की कीमतें, 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से करवाएगी उपलब्ध
केंद्र सरकार ने एक बार फिर टमाटर की कीमतें घटा दी हैं। सरकार ने कहा है कि गुरुवार से लोगों को टमाटर 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश: चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में शुरू हुआ भूस्खलन, लोगों ने खाली किए मकान
हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बुधवार को पता चला कि चंबा जिले में लोग भूस्खलन के खतरे को देखते हुए डरे हुए हैं और अपने मकान खाली कर रहे हैं।
सियाचिन में सेना के बंकर में आग लगी; 1 अधिकारी की मौत, 6 जवान घायल
सियाचिन में भारतीय सेना के बंकर में बुधवार को आग लगने से एक सैन्य अधिकारी की मौत हो गई, जबकि हादसे में 6 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल 3 जवानों को चंडीगढ़ भेजा गया है।
केरल: बहस के बाद सत्तारूढ़ पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या
केरल के तटीय जिले अलाप्पुझा के कायमकुलम के पास कुछ लोगों ने सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के 21 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी।
पाकिस्तानी थे जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मारे गए आतंकी, भारत के खिलाफ छेड़ रहे जिहाद- रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकवादियों को मार गिराया था। इन आतंकवादियों के पास से बरामद पहचान पत्रों से पता चला है कि ये सभी पाकिस्तानी थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।
राजस्थान: 6 महीने की बच्ची समेत 4 सदस्यों के परिवार की नृशंस हत्या, शवों को जलाया
राजस्थान के जोधपुर में एक परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात दंगों से जुड़े मामले में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात दंगों से जुड़े एक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत खारिज करने के आदेश को रद्द कर दिया।
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के बहाने ठगता था गिरोह, 1,400 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा
उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुकिंग के बहाने तीर्थयात्रियों को ठगने वाले गिरोह का विशेष कार्य बल (STF) और साइबर अपराध पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह ने 1,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
आंध्र प्रदेश: लड़की के विवाद में दलित युवक की पिटाई, चेहरे पर पेशाब किया
आंध्र प्रदेश के ओंगोल में एक लड़की को लेकर विवाद होने पर कुछ लड़कों ने एक दलित युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहुलूहान कर दिया। उसके बाद 2 लोगों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया।
दिल्ली: पायलट और उसके पति की पिटाई, 10 वर्षीय घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप
दिल्ली के द्वारका में महिला पायलट और उनके पति की गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर दी। दंपति पर 10 साल की बच्ची को घरेलू सहायिका बनाने और उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण कटरा में भूस्खलन का खतरा, वैष्णों देवी का नया मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी का नया मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
गुजरात के सूरत में बना दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन, प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ
गुजरात में सूरत डायमंड बोर्स का अमेरिका के पेंटागन से बड़ा कार्यालय भवन बनकर तैयार है। इस हीरा व्यापार केंद्र में एक साथ 65,000 से अधिक पेशेवर काम कर सकेंगे।
उत्तराखंड: चमोली में नमामि गंगे परियोजना स्थल पर करंट लगने से 15 लोगों की मौत
उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को अलकनंदा नदी के तट पर एक ट्रांसफार्मर फटने के बाद पुल पर आए करंट की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिसकर्मी और 5 होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं।
सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट: भारत 80वें स्थान पर; अमेरिका नहीं, यह देश पहले नंबर पर
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। इस सूची में भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर है, जो पिछले साल की तुलना में 5 स्थान ऊपर है।
राजस्थान: पत्नी के प्रेमी ने पति की हत्या कर 6 टुकड़े किए, अलग-अलग जगह दफनाया
राजस्थान के पाली में एक 33 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर उसके शव के 6 टुकड़े किए गए और उनको जंगल और बगीचे में अलग-अलग दफनाया गया।
मिजोरम: मतदाता सूची से हटाए गए 6,000 से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम, जानें कारण
मिजोरम की मतदाता सूची से 6,000 से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 2020 के एक समझौते के बाद त्रिपुरा में बसने के कारण उनके नाम हटाए गए हैं।
कर्नाटक: बेंगलुरु में बड़े धमाके की योजना बना रहे 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) और केंद्रीय खूफिया विभाग ने संयुक्त अभियान में 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने की थी दिल्ली भागने की कोशिश, पुलिस पूछताछ में बताया
पाकिस्तान से अवैध घुसपैठ कर भारत आईं सीमा हैदर ने नोएडा पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने यहां आने के बाद घबराकर दिल्ली भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।