NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर वीडियो: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का चौंकाने वाला बयान, कहा- यहां ऐसे सैकड़ों मामले हैं
    अगली खबर
    मणिपुर वीडियो: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का चौंकाने वाला बयान, कहा- यहां ऐसे सैकड़ों मामले हैं
    मणिपुर वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि यहां इस तरह के सैकड़ों मामले हैं

    मणिपुर वीडियो: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का चौंकाने वाला बयान, कहा- यहां ऐसे सैकड़ों मामले हैं

    लेखन आबिद खान
    Jul 20, 2023
    04:31 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है।

    एक चैनल से बातचीत में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का चौंकाने वाला बयान सामना आया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में इस तरह के सैकड़ों मामले हैं और मीडिया को बस एक मामला दिख रहा है।

    उनके इस बयान के बाद राजनीति और तेज हो गई है। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

    बयान

    मणिपुर के मुख्यमंत्री ने क्या बोला?

    इंडिया टुडे से बात करते हुए बीरेन सिंह ने कहा, "यहां पर अभी रोजाना हिंसक घटनाएं हो रही हैं। बहुत लोग मारे गए हैं। हजारों FIR दर्ज हुई है। घटना को किसी ने दबाया नहीं है, वीडियो कल ही सामने आया है।"

    जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको इस घटना के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, इस पर बीरेन सिंह ने कहा, "यहां पर इस तरह के सैकड़ों मामले हैं, इसलिए इंटरनेट बंद किया गया है।"

    इंटरव्यू

    बीच इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने काट दिया फोन

    सिंह ने कहा, "हमने एक आरोपी को पकड़ भी लिया है। पूरी ताकत लगाकर अन्य आरोपियों को भी पकड़ लेंगे। हमारी कोशिश है कि हम उन्हें मृत्युदंड दिलाएं।"

    जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके राज्य में हुई इस शर्मनाक घटना के बारे में वीडियो वायरल होने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं थी तो इस सवाल का जवाब दिए बिना ही सिंह ने फोन काट दिया।

    कांग्रेस

    मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

    मुख्यमंत्री के बयान पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, "मतलब साफ है सिर्फ 3 महिलाओं का वीडियो सामने आया है, ऐसा सैकड़ों-हजारों महिलाओं के साथ मणिपुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि ये इकलौता मामला नही है। सिर्फ वीडियो इस केस का वायरल हुआ है। इस कबूलनामे के बाद मुख्यमंत्री छोड़िए, प्रधानमंत्री को भी एक मिनट पद पर बने रहने का हक नहीं है।"

    फांसी

    दोषियों को फांसी की बात कह चुके हैं सिंह

    इससे पहले बीरेन सिंह ने कहा था कि सरकार दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की कोशिश करेगी।

    उन्होंने कहा था, "हमने वीडियो देखा और मुझे बहुत बुरा लगा। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। मैंने तुरंत पुलिस को आदेश दिया कि जहां भी संदिग्ध इलाका है, वहां कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करे। राज्य सरकार इस तरह के अपराध करने वालों को मौत की सजा सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।"

    मामला

    क्या है वायरल वीडियो का मामला?

    बता दें कि जिस वीडियो को लेकर बवाल हो रहा है, उसमें भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड निकाल रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं रो रही हैं और पुरुष उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक 21 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की बात भी कही जा रही है।

    ये घटना 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई है। पुलिस ने आज सुबह ही एक मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा
    एन बीरेन सिंह

    ताज़ा खबरें

    मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज कोरोना वायरस
    फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध  राजकुमार राव
    घर की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए ऐसे करें पेंट, लगेंगी बहुत सुंदर कला और पेंटिंग
    माइक्रोसॉफ्ट नोटपैड में आया नया AI फीचर, यूजर्स ऐसे कर पाएंगे उपयोग माइक्रोसॉफ्ट

    मणिपुर

    मणिपुर हिंसा: कुकी समुदाय ने किया सरकार द्वारा गठित शांति समिति का बहिष्कार, जानें वजह केंद्र सरकार
    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 10 घायल असम राइफल्स
    मणिपुर हिंसा: इंटरनेट पर जारी रहेगा प्रतिबंध, 20 जून तक बढ़ाई गई रोक इंटरनेट
    मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, राजधानी इंफाल में प्रदर्शनकारियों ने घरों को आग लगाई एन बीरेन सिंह

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: थम नहीं रही हिंसा, उपद्रवियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का घर फूंका मणिपुर
    मणिपुर हिंसा: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, लोगों ने जलाए रेडियो मणिपुर
    मणिपुर: इंफाल में उग्रवादियों की गोलीबारी में सेना का जवान घायल, कई घरों को आग लगाई मणिपुर
    मणिपुर: कुकी समुदाय ने मांगी सेना की सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार मणिपुर

    एन बीरेन सिंह

    मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह कांग्रेस समाचार
    एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान मणिपुर
    मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ मणिपुर
    मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025