Page Loader
राजस्थान: पत्नी के प्रेमी ने पति की हत्या कर 6 टुकड़े किए, अलग-अलग जगह दफनाया
राजस्थान के पाली में व्यक्ति की हत्या कर शव के 6 टुकड़े किए

राजस्थान: पत्नी के प्रेमी ने पति की हत्या कर 6 टुकड़े किए, अलग-अलग जगह दफनाया

लेखन गजेंद्र
Jul 19, 2023
12:18 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के पाली में एक 33 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर उसके शव के 6 टुकड़े किए गए और उनको जंगल और बगीचे में अलग-अलग दफनाया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप मृतक व्यक्ति जोगेंद्र की पत्नी के प्रेमी पर लगा है। पुलिस आरोपी मदनलाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मदनलाल ने धड़ को पास के जंगल में, जबकि सिर, हाथ और पैर को घर से 100 मीटर दूर बगीचे में दफनाया।

हत्या

शव के टुकड़े दफनाने के बाद उन पर लगाया आम का पौधा

पुलिस ने बताया कि आरोपी मदनलाल ने शव के बाकी हिस्सों को बगीचे में दफनाने के बाद उस पर आम का पौधा लगाया था। पुलिस के मुताबिक, जोगेंद्र के पिता ने 13 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा 11 जुलाई को घर से निकला और वापस नहीं लौटा। पिता ने मदनलाल की संलिप्तता पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बाद में मदनलाल ने हत्या की बात कबूल ली।