Page Loader
दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में फैशन डिजाइनर का शव फांसी से लटका मिला, आत्महत्या का शक
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में महिला फैशन डिजाइनर का शव फंदे से लटका मिला

दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में फैशन डिजाइनर का शव फांसी से लटका मिला, आत्महत्या का शक

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2023
03:18 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक 26 वर्षीय महिला फैशन डिजाइनर का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है। प्रथमदृष्यया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

आत्महत्या

मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें सुबह सफदरजंग एन्क्लेव से सूचना मिली थी कि एक घर में एक महिला मृत अवस्था में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दीपिका का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला के कार्य से जुड़े लोगों से भी संपर्क किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।