Page Loader
मिजोरम: मतदाता सूची से हटाए गए 6,000 से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम, जानें कारण
मिजोरम की मतदाता सूची से हटाए गए 6,000 ब्रू मतदाता (प्रतीकात्मक तस्वीर: फेसबुक/Tripuranewsupdate)

मिजोरम: मतदाता सूची से हटाए गए 6,000 से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम, जानें कारण

लेखन गजेंद्र
Jul 19, 2023
12:14 pm

क्या है खबर?

मिजोरम की मतदाता सूची से 6,000 से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 2020 के एक समझौते के बाद त्रिपुरा में बसने के कारण उनके नाम हटाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 3 जिलों, ममित, कोलासिब और लुंगलेई, के 9 विधानसभा क्षेत्रों से 6,000 से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम हटे हैं। सबसे अधिक 4,900 नाम 3 विधानसभा क्षेत्रों, ममित, डंपा और हाचेक, के मतदाताओं के हटाए गए हैं।

कारण

क्या है मामला?

1997 में ब्रू उग्रवादियों द्वारा एक मिजो वन अधिकारी की हत्या के बाद बढ़े जातीय तनाव से बचकर हजारों ब्रू मतदाता त्रिपुरा भागे थे। मिजोरम और त्रिपुरा की सरकारों ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर 2009 से 2019 के बीच कई बार इन्हें वापस लाने का प्रयास किया। आखिर में 16 जनवरी, 2020 को केंद्र, राज्य सरकारों और ब्रू संगठनों ने मिलकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें करीब 35,000 ब्रू आदिवासियों को त्रिपुरा में बसने की अनुमति दी गई।