LOADING...
आंध्र प्रदेश: लड़की के विवाद में दलित युवक की पिटाई, चेहरे पर पेशाब किया 
आंध्र प्रदेश में लड़की के विवाद में दलित युवक पर पेशाब किया (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@APPOLICE100)

आंध्र प्रदेश: लड़की के विवाद में दलित युवक की पिटाई, चेहरे पर पेशाब किया 

लेखन गजेंद्र
Jul 19, 2023
04:17 pm

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के ओंगोल में एक लड़की को लेकर विवाद होने पर कुछ लड़कों ने एक दलित युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहुलूहान कर दिया। उसके बाद 2 लोगों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इसमें शामिल 2 अन्य नाबालिग भी पकड़े गए हैं। पीड़ित की पहचान मोटा नवीन के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी मन्ने रामनजनेयुलु फरार है।

विवाद

क्या है मामला?

नवीन और रामनजनेयुलु बचपन के दोस्त हैं। नवीन और रामनजनेयुलु के एक अन्य दोस्त के बीच लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। रामनजनेयुलु ने विवाद सुलझाने के लिए नवीन को सुनसान जगह पर बुलाया था। पुलिस ने बताया कि यहां नवीन और रामनजनेयुलु के साथ अन्य 8 लोगों ने शराब पी। इसके बाद सभी ने नवीन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनमें से एक ने पूरे घटना की वीडियो बनाई और वायरल कर दी।