Page Loader
दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ने से बंद किया गया निगमबोध घाट, अस्थियों के लिए परिजन परेशान
यमुना का जलस्तर बढ़ने पर निगमबोध घाट बंद किया गया (तस्वीर: ट्विटर/@sabby_sahni)

दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ने से बंद किया गया निगमबोध घाट, अस्थियों के लिए परिजन परेशान

लेखन गजेंद्र
Jul 13, 2023
01:56 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 208.46 मीटर पर पहुंच गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। NDTV के मुताबिक, यहां के सबसे पुराने श्मशान घाट निगमबोध घाट को भी पानी भरने की वजह से बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिन कमरों में अस्थियां रखी हुई हैं, वहां भी पानी पहुंच गया है। इससे अस्थियां लेने आने वाले परिजन परेशान हैं।

संकट

घाट के कमरों में 3 फीट पानी भरा

घाट के प्रभारी ने बताया कि पानी भरने की वजह से बुधवार शाम को ही घाट बंद कर दिया गया था। जिस कमरे में अस्थियां रखी हैं, वहां 3 फीट तक पानी भरा है और कुछ समय में यह और बढ़ेगा। प्रभारी ने बताया कि इस वजह से वह परिजनों की मदद नहीं कर पा रहे। बता दें, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर है।

ट्विटर पोस्ट

निगमबोध घाट पर जलभराव