NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, मुख्यमंत्री आवास के पास भी जलभराव
    अगली खबर
    दिल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, मुख्यमंत्री आवास के पास भी जलभराव
    दिल्ली में यमुना का पानी अरविंद केजरीवाल के घर के पास पहुंचा

    दिल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, मुख्यमंत्री आवास के पास भी जलभराव

    लेखन नवीन
    Jul 13, 2023
    10:54 am

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 208.46 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 3 मीटर अधिक है।

    इसके कारण शहर के अधिकांश इलाकों में पानी भर गया है और सड़कें जलमग्न हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद एहतियातन कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया है।

    ट्रैफिक

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

    दिल्ली पुलिस ने जलभराव को देखते हुए आज एक एडवाइजरी जारी की है। यहां कश्मीरी गेट, रिंग रोड और ITO मार्ग पर भी पानी भरा है और पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने के कुछ रास्तों पर भी जलभराव हुआ है।

    इसके अलावा मजनू का टीला को कश्मीरी गेट से जोड़ने वाले मार्ग पर भी यातायात बंद है। ये सड़क मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास और दिल्ली विधानसभा से बमुश्किल 500 मीटर की दूरी पर है।

    ट्विटर पोस्ट

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से की अपील

    यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।

    जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहाँ रहने वालों से…

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 13, 2023

    बैठक

    राज्यपाल ने बुलाई DDMA की बैठक 

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना किनारे बसी बस्तियों में कई फीट तक पानी भर चुका है और करीब 27,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बीच पुलिस और प्रशासन भी सतर्क है।

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना के जलस्तर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी।

    जलभराव

    सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

    दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन हरियाणा से छोड़े गए पानी के कारण यमुना में आए उफान से नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भारी मुश्किलें पैदा हुई हैं।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है।

    शहर में राहत बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 12 टीमें तैनात हैं।

    पानी

    हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ना जारी

    हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ना जारी है, जिसके कारण लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र से हस्तक्षेप करने और बैराज से पानी छोड़ने को रोकने का आग्रह किया था, लेकिन केंद्र ने कहा है कि बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ना होगा।

    केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि हरियाणा बैराज से पानी का प्रवाह दोपहर 2 बजे बाद कम होने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यमुना नदी
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    बाढ़

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    यमुना नदी

    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    अक्षय तृतीया पर खुले चार धाम यात्रा के कपाट, जानिए रजिस्ट्रेशन समेत पूरी जानकारी उत्तराखंड
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस

    दिल्ली

    आपातकाल के 48 साल: इंदिरा गांधी ने क्यों लगाया था आपातकाल, क्या थीं वजहें?  इंदिरा गांधी
    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, जांच जारी दिल्ली पुलिस
    भाजपा के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार भाजपा समाचार
    दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांगा LG का इस्तीफा अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी, केजरीवाल सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव; जानिए वजह दिल्ली सरकार
    दिल्ली: महिलाओं के लिए नहीं रोकी बस, केजरीवाल के ट्वीट के बाद ड्राइवर को हटाया गया दिल्ली
    कांग्रेस ने केजरीवाल को नहीं भेजा सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता, जानें वजह सिद्धारमैया
    दिल्ली: केंद्र ने अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर अध्यादेश किया जारी, AAP का पलटवार केंद्र सरकार

    बाढ़

    गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत नरेंद्र मोदी
    अरुणाचल प्रदेश: भारत-चीन सीमा के पास से लापता हुए 19 मजदूर, सर्च अभियान जारी असम
    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, कम से कम चार लोगों की मौत उत्तराखंड
    हिमाचल समेत कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, 31 लोगों की मौत ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025