LOADING...
दिल्ली: बाढ़ की वजह से पीने के पानी का संकट, 3 जलशोधन संयंत्र बंद
दिल्ली में जलस्तर बढ़ने से जलशोधन संयंत्र बंद होने से पानी का संकट (तस्वीर: ट्विटर/Broadcast Journalist)

दिल्ली: बाढ़ की वजह से पीने के पानी का संकट, 3 जलशोधन संयंत्र बंद

लेखन गजेंद्र
Jul 13, 2023
12:04 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में बाढ़ के कारण 3 जलशोधन संयंत्र बंद कर दिए गए हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी के 20 से अधिक इलाकों में कुछ दिन तक जल संकट रहेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।'

संकट

इन इलाकों में रहेगा पीने के पानी का संकट

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर कैलाश, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, बुराड़ी, छावनी, दक्षिण दिल्ली, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, मॉडल टाउन, पंजाबी बाग, NDMC क्षेत्र, करोलबाग, राजिंदर नगर, कालकाजी, कमला नगर, इंद्रपुरी और पटेल नगर आदि जगहों पर पानी का संकट रहेगा। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार को रिकॉर्ड 208.48 मीटर तक पहुंच गया और जलस्तर कम होने तक संयंत्र बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूल बंद करने के भी निर्देश दिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

केजरीवाल ने जलशोधन संयंत्र बंद रखने की जानकारी दी