Page Loader
आगरा: यमुना के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का खतरा, 83 गांव अलर्ट पर
यमुना में जलस्तर बढ़ने से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा (तस्वीर: ट्विटर/@DrRameshwar_RD)

आगरा: यमुना के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का खतरा, 83 गांव अलर्ट पर

लेखन गजेंद्र
Jul 13, 2023
11:21 am

क्या है खबर?

लगातार हो रही बारिश से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इससे दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की संभावना दिख रही है। इंडिया टुडे के मुताबिक, एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि गोकुल बैराज से आगरा की ओर 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। खतरे को देखते हुए आगरा में यमुना से चंबल तक करीब 83 गांव हाई अलर्ट पर हैं। यहां टीम तैनात की गई हैं।

खतरा

यमुना और उग्र हुई तो उत्तर प्रदेश के ये जिले होंगे प्रभावित

अधिकारियों का मानना है कि आगरा के शहरी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर 13 जुलाई की रात को और बढ़ सकता है। यमुना के डूब क्षेत्र में 47 बस्तियां हैं। अगर यमुना में जलस्तर और बढ़ता है तो उत्तर प्रदेश के आगरा समेत मथुरा, इटावा, कालपी और हमीरपुर में भी प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक बढ़ा है, जिसने 1978 के 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में यमुना का हाल