NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया; UPI पर हुआ समझौता
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया; UPI पर हुआ समझौता
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया; UPI पर हुआ समझौता

    लेखन नवीन
    Jul 14, 2023
    10:39 am

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया। यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता की ओर से इस सम्मान के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया। मोदी फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

    सम्मान

    प्रधानमंत्री मोदी को एलिसी पैलेस में किया गया सम्मानित

    प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को पेरिस के एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों ने निजी रात्रिभोज के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की। इसी दौरान उन्हें सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान से सम्मानित किया गया।

    इससे पहले विश्व के चुनिंदा नेताओं को ही फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बुट्रोस घाली शामिल हैं।

    ट्विटर पोस्ट

     राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को किया सम्मानित

    पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया
    Edited video is available in video section on https://t.co/lFLnN4oaDV pic.twitter.com/qzAK7uS5cs

    — Press Trust of India (@PTI_News) July 14, 2023

    पेरिस

    पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे के पहले दिन पेरिस में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने यहां ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा, "फ्रांस में यह नजारा अपने आप में अद्भुत है। ऐसा लगता है जैसे में घर आया हूं। हम भारतीय जहां भी जाते हैं, एक मिनी इंडिया बना लेते हैं। आज पूरा विश्व भारत के प्रति नई उम्मीद और नई आशा से भरा हुआ है।"

    UPI

    प्रधानमंत्री ने UPI को लेकर की बड़ी घोषणा

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में डिजिटल भुगतान के यूनिफाइड पेयमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लेकर बड़ी घोषणा की है।

    उन्होंने कहा, "फ्रांस में भी भारत के UPI को लेकर समझौता हो गया है। आने वाले दिनों में इसकी शुरुआत एफिल टॉवर से की जाएगी और भारतीय लोग यहां UPI से भी भुगतान कर पाएंगे। भारत-फ्रांस के रिश्ते को मजबूत करने के लिए डिजिटल भुगतान सेक्टर एक बड़ा आधार बनेगा क्योंकि विश्व का 46 प्रतिशत डिजिटल भुगतान भारत में होता है।"

    G-20

    प्रधानमंत्री मोदी बोले- दुनिया भारत का सामर्थ्य देख रही

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की क्षमता और भूमिका तेजी से बदल रही है। भारत इस समय G-20 की अध्यक्षता कर रहा है।"

    उन्होंने कहा, "पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि देश में अलग-अलग कोनों में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। G-20 समूह से जुड़े सभी देश भारत के सामर्थ्य को देख रहे हैं।"

    बैस्टिल डे

    प्रधानमंत्री आज बैस्टिड डे समारोह में करेंगे शिरकत

    प्रधानमंत्री आज फ्रांस के 'बैस्टिल डे' समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्हें फ्रांस द्वारा इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिजाबेश बॉर्न और सीनेट के कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी से पहले 2009 में मनमोहन सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे, जिन्हें बैस्टिल डे में मुख्य अतिथि के तौर पर न्योता मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    इमैनुएल मैक्रों
    फ्रांस
    UPI

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    नरेंद्र मोदी

    मोदी ने व्हाइट हाउस में बाइडन के साथ किया रात्रिभोज, आज अमेरिकी संसद को करेंगे संबोधित जो बाइडन
    प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन दंपति ने एक-दूसरे को क्या उपहार दिए? 7.5 कैरेट का हीरा शामिल जो बाइडन
    अमेरिका: बाइडन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 सवाल लेंगे प्रधानमंत्री मोदी जो बाइडन
    प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में होने वाले राजकीय रात्रिभोज में क्या-क्या परोसा जाएगा? जो बाइडन

    इमैनुएल मैक्रों

    कोरोना वायरस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- इस मुश्किल समय में भारत के साथ भारत में कोरोना वायरस
    यूक्रेन पर बैठक करने को तैयार हुए बाइडन और पुतिन, लेकिन अमेरिका ने रखी एक शर्त जो बाइडन
    दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए इमैनुएल मैक्रों, धुर दक्षिणपंथी नेता को दी मात फ्रांसीसी राष्ट्रपति
    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया जापान

    फ्रांस

    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ लियोनल मेसी
    कौन है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, जिसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने किया रिहा? नेपाल
    फ्रांस: पेरिस में गोलीबारी से दो लोगों की मौत, 60 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार पेरिस
    फ्रांसः पेरिस में कुर्दों पर हमले के बाद हिंसक प्रदर्शन में 30 पुलिसकर्मी घायल, आगजनी पेरिस

    UPI

    कुछ दिन के लिए देर रात UPI पेमेंट्स करने से बचें, NPCI ने बताई वजह टेक्नोलॉजी
    अब बिना कार्ड इस्तेमाल किए ATM से निकालें पैसे, आई नई टेक्नोलॉजी पेमेंट ऐप
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर व्हाट्सऐप
    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI पेमेंट सॉल्यूशन, जानिए इसके बारे में सबकुछ नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025