देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

हार्ट ऑफ एशिया: एक जगह मौजूद होंगे भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री, मुलाकात संभव

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री आज ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में अफगानिस्तान पर होने वाली एक अहम बैठक में शामिल होंगे।

29 Mar 2021

दिल्ली

कोरोना वायरस: दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के बीच निजी अस्पतालों में आई ICU बेड की कमी

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है।

हैदराबाद: फंदे से झूलने का नाटक बना हकीकत, चली गई नौ वर्षीय मासूम की जान

हैदराबाद में खेल-खेल में एक नौ वर्षीय मासूम की फंदे से झूलकर मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर: सोपोर नगर पालिका कार्यालय पर आतंकी हमला, पार्षद और एक सुरक्षाकर्मी की मौत

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षा बलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान के बाद भी आतंकी हमले और गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है।

मध्य प्रदेश में हैवानियत: दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी के साथ बांधकर गांव में निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में हैवानियत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले तो एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर से शिकायत करने पर ग्रामीणों ने उसे आरोपी के साथ बांधकर पूरे गांव में जुलूस निकाल दिया।

जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी भवनों पर 15 दिन में लहराएगा तिरंगा, उपराज्यपाल ने दिए आदेश

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे अलग केंद्र शासित राज्य बनाए जाने के बाद भी वहां की सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लहराए जाने को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सख्ती दिखाई है।

देशभर में सावधानी के साथ मनाई जा रही होली, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आज देशभर में सावधानी के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 68,020 संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 68,020 नए मामले सामने आए और 219 मरीजों की मौत हुई है। यह अक्टूबर के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

महाराष्ट्र: नियमों को नहीं मान रहे लोग, मुख्यमंत्री ने दिया लॉकडाउन की तैयारी करने का निर्देश

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से लॉकडाउन की तैयारी करने को कहा है क्योंकि लोग संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

बेंगलुरू: इस महीने अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 470 से अधिक बच्चे

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ बच्चों में भी संक्रमण फैल रहा है।

तेलंगाना: मास्क नहीं पहना तो हो सकती है जेल, आदेश जारी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तेलंगाना सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

पश्चिम बंगाल: राजधानी एक्सप्रेस हाइजैक मामले में NIA ने TMC नेता को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह अंधेरे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता छत्रधर महतो को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 2009 के राजधानी एक्सप्रेस हाइजैक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर: कार्डियोलॉजी अस्पताल में लगी आग, सुरक्षित बचाए गए सभी 146 मरीज

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक अस्पताल में रविवार सुबह आग लगने के बाद लगभग 150 मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है।

28 Mar 2021

पंजाब

पंजाब: भाजपा विधायक के साथ किसानों ने की हाथापाई, कपड़े फाड़े

पंजाब के अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग को शनिवार को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 62,714 नए मामले, 312 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 62,714 नए मामले सामने आए और 312 मरीजों की मौत हुई है। पांच महीनों बाद देश में एक दिन में इतने मरीज मिले हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने लागू की नई पाबंदियां

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने कुछ पाबंदियां लागू की हैं।

27 Mar 2021

दिल्ली

कोरोना वायरस: केंद्र ने प्रभावित राज्यों को महामारी पर नियंत्रण के लिए दिया पांच सूत्रीय प्लान

देश में इस समय कोरोना वायरस ने फिर से पैर पसार दिए हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना: ये आंकड़े बताते हैं कि पहली लहर से खतरनाक हो सकती है दूसरी लहर

देश के कई राज्य इन दिनों कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं और इसके चलते मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

महाराष्ट्र: कल्याण में लॉकडाउन के विरोध में दुकानदारों ने नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यक कदम उठाने को कहा है। इसके बाद सभी राज्य सरकारों ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी है।

27 Mar 2021

दिल्ली

कोरोना वायरस: देश में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, जानिए किस राज्य में कितना जुर्माना

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार को भी देश में संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने इसके महामारी की दूसरी लहर होने की आशंका जताई है।

भारत में शुरू हुआ एक और कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, सितंबर तक हो सकती है लॉन्च

कोरोना वायरस महामारी की संभावित दूसरी लहर से जूझ रहे देश के लिए राहत की खबर आई है।

अपने लोगों को लगी वैक्सीन से अधिक दुनियाभर में आपूर्ति की- संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत

दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप अभी बरकरार है और सभी देशों की सरकारें वैक्सीनेशन पर अधिक फोकस कर रही है।

27 Mar 2021

दिल्ली

दिल्ली: वैक्सीनेशन के लिए सरकार का ऑफर, छह घंटे के लिए नहीं होगी पंजीयन की जरूरत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार हर दिन के साथ फिर से बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है।

27 Mar 2021

पुणे

पुणे की फैशन स्ट्रीट मार्केट में भीषण आग, चपेट में आईं 500 से अधिक दुकानें

पुणे की फैशन स्ट्रीट मार्केट में बीती रात आग लगने के कारण 500 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई हैं।

27 Mar 2021

लोकसभा

महामारी का असर, देश की अदालतों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे लंबित मामले

पहले से ही अधिक मामलों के कारण दबाव में चल रही देश की न्यायपालिका का बोझ महामारी से और बढ़ गया है।

विधानसभा चुनाव: बंगाल की 30 और असम की 47 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी

पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है।

कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 62,258 मामले, महाराष्ट्र में मिले लगभग 37,000 मरीज

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और 291 मरीजों की मौत हुई है। पांच महीनों बाद देश में एक दिन में इतने मरीज मिले हैं।

कोरोना: महाराष्ट्र में बीते दिन मिले रिकॉर्ड मरीज, रविवार से लागू होगा नाइट कर्फ्यू

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने रविवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया है।

26 Mar 2021

हरियाणा

अंबाला: दो हिस्ट्रीशीटरों की गोली मारकर हत्या, गैंग ने फेसबुक पर कही बदला लेने की बात

हरियाणा के अंबाला का कालका चौक गुरुवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा। यहां अपनी कार से पेशी पर चार हिस्ट्रीशीटरों पर दूसरी कार में सवार बदमाशों ने चार मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की।

कोरोना वायरस: देश के 81 प्रतिशत सक्रिय मामले पांच राज्यों में, अकेले महाराष्ट्र में 63 प्रतिशत

कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत में सक्रिय मामलों की संख्या पहली लहर के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ रही है। फरवरी के पहले हफ्ते में जहां देश में लगभग 1.20 लाख सक्रिय मामले थे, वहीं गुरूवार को यह आंकड़ा 4,21,066 तक पहुंच गया।

26 Mar 2021

दिल्ली

कोरोना वायरस: होली पर किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लगाए गए हैं?

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों ने दूसरी लहर की आशंका जताई है।

26 Mar 2021

हरियाणा

निकिता तोमर हत्याकांड: कोर्ट ने दोषी तौसीफ और रेहान को सुनाई उम्रकैद की सजा

हरियाणा के फरीदाबाद के बहुचर्चित निकिता तोमर हत्‍याकांड में शुक्रवार को फरीदाबाद की फास्‍ट ट्रैक कोर्ट ने मामले में दोषी ठहराए गए तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

आगरा: दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

26 Mar 2021

मुंबई

मुंबई: अस्पताल में आग से 10 मौतें, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से माफी मांगी

मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल की तीसरी मंजिल पर बने एक कोरोना अस्पताल में गुरुवार देर रात अचाकन लगी आग में जान गंवाने वाले 10 कोरोना मरीजों के परिजनों से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने माफी मांगी है।

महाराष्ट्र: लोग न माने तो लगाया जाएगा लॉकडाउन, 2 अप्रैल को फैसला- उप मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि अगर लोग कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो सरकार के पास लॉकडाउन लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

टाटा समूह की बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया सायरस मिस्त्री को हटाने का फैसला

टाटा समूह बनाम सायरस मिस्त्री के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टाटा समूह के पक्ष में फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच ने मिस्त्री को चेयमैन के पद से हटाने के टाटा समूह के फैसले को सही ठहराया है और उनकी बहाली के कंपनी कानून न्यायाधिकरण के फैसले को निरस्त कर दिया है।

26 Mar 2021

दिल्ली

छाती में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती राष्ट्रपति कोविंद, हालत स्थिर

शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल (R&R) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुप्रीम कोर्ट का चुनावी बॉन्‍ड की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी बॉन्ड की बिक्री पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई हुई।

कोरोना वायरस वैक्सीन: UN शांति मिशनों को दो लाख खुराकें दान करेगा भारत, कल होंगी रवाना

भारत संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशनों पर तैनात शांतिदूतों के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन की दो लाख खुराकें तोहफे में देगा। ये खुराकें 27 मार्च को भारत से रवाना होंगी और इसके बाद इन्हें अलग-अलग जगह पर तैनात शांति मिशनों में बांटा जाएगा।

किसानों का भारत बंद शुरू, सब्जियों और दूध की सप्लाई भी रोकी गई

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का 'भारत बंद' शुरू हो गया है। किसान जगह-जगह पर ट्रेनों और सड़क मार्गों को रोक रहे हैं और उन्होंने पंजाब से दिल्ली आने वाले नेशनल हाईवे-9 को भी बंद कर दिया है।