NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 62,714 नए मामले, 312 मरीजों की मौत
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 62,714 नए मामले, 312 मरीजों की मौत
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 62,714 नए मामले, 312 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    March 28, 2021 | 09:37 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 62,714 नए मामले, 312 मरीजों की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 62,714 नए मामले सामने आए और 312 मरीजों की मौत हुई है। पांच महीनों बाद देश में एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,19,71,624 हो गई है। इनमें से 1,61,552 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 4,86,310 पर पहुंच गई है।

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 29,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 28,739 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,13,23,762 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 94.85 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,81,289 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 24.09 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 26,73,461 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 54,073 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,15,777 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,567 मौतें हुई हैं। इसी तरह 9,83,930 मामलों और 12,492 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,97,810 मामलों और 7,203 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 35,726 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 166 मरीजों की मौत हुई। बीते कुछ दिनों से राज्य में रोजाना 35,000 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसी तरह केरल में 2,055 लोगों को संक्रमित पाया गया और 14 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 947 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 2,886 मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 6,02,69,782 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 21,54,170 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    दुनियाभर में 12.66 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 12.66 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 27.76 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.02 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.49 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.25 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.10 लाख मरीजों की मौत हुई है संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    भारत की खबरें

    विधानसभा चुनाव: पहले चरण में पश्चिम बंगाल में 79.79 प्रतिशत तो असम में 72.30 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल
    भारत में महिंद्रा थार समेत इन कारों की भारी मांग, महीनों का है वेटिंग पीरियड किआ मोटर्स
    भारत में शुरू हुआ एक और कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, सितंबर तक हो सकती है लॉन्च वैक्सीन समाचार
    अपने लोगों को लगी वैक्सीन से अधिक दुनियाभर में आपूर्ति की- संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: केंद्र ने प्रभावित राज्यों को महामारी पर नियंत्रण के लिए दिया पांच सूत्रीय प्लान दिल्ली
    कोरोना: ये आंकड़े बताते हैं कि पहली लहर से खतरनाक हो सकती है दूसरी लहर पंजाब
    महाराष्ट्र: कल्याण में लॉकडाउन के विरोध में दुकानदारों ने नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: देश में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, जानिए किस राज्य में कितना जुर्माना दिल्ली

    केरल

    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 62,258 मामले, महाराष्ट्र में मिले लगभग 37,000 मरीज भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले भारत की खबरें
    कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ पुणे
    NCP में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता पीसी चाको, केरल में वामपंथी गठबंधन का करेंगे समर्थन शरद पवार

    कोरोना वायरस

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने लागू की नई पाबंदियां दिल्ली सरकार
    दिल्ली: वैक्सीनेशन के लिए सरकार का ऑफर, छह घंटे के लिए नहीं होगी पंजीयन की जरूरत दिल्ली
    महामारी का असर, देश की अदालतों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे लंबित मामले लोकसभा
    कोरोना पॉजिटिव पाए गए सचिन तेंदुलकर, खुद को किया क्वारंटाइन महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: महाराष्ट्र में बीते दिन मिले रिकॉर्ड मरीज, रविवार से लागू होगा नाइट कर्फ्यू महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश के 81 प्रतिशत सक्रिय मामले पांच राज्यों में, अकेले महाराष्ट्र में 63 प्रतिशत महाराष्ट्र
    रणबीर कपूर हुए कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ, रणधीर कपूर ने दी जानकारी मुंबई
    महाराष्ट्र: लोग न माने तो लगाया जाएगा लॉकडाउन, 2 अप्रैल को फैसला- उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023