NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: होली पर किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लगाए गए हैं?
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: होली पर किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लगाए गए हैं?

    कोरोना वायरस: होली पर किस राज्य में क्या-क्या प्रतिबंध लगाए गए हैं?

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 26, 2021
    07:19 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों ने दूसरी लहर की आशंका जताई है।

    ऐसे में इस बार रंगों का त्योहार होली भी भय के साये में मनाया जाएगा। तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 22 के तहत विशेष प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है।

    यहां जानते हैं किस राज्य ने क्या-क्या पाबंदियां लगाई हैं।

    जानकारी

    क्या कहती है आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 22?

    आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 22 के अनुसार केंद्र सरकार राज्यों को विभिन्न तरह की आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा उसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देती है। इसके बाद राज्य सरकारों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने होते हैं।

    इसके बाद आपदा की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ इस अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है।

    #1

    होली को लेकर महाराष्ट्र में लगी है क्या पाबंदी?

    महाराष्ट्र में बीते दिन 35,95 नए मामले सामने आए हैं और 111 मरीजों की मौत हुई है। यह देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर में होली और रंगपंचमी के सार्वजनिक और निजी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    इसी तरह, पुणे नगर निगम ने भी बढ़ते मामलों को देखते हुए होली स्नेह मिलन समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी तरह नासिक, नांदेड़, बीड़ और नागपुर में लॉकडाउन लागू है।

    #2

    दिल्ली में सार्वजनिक उत्सवों पर लगाई गई है पाबंदी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। गुरुवार को यहां 1,515 नए मामले सामने आए हैं।

    ऐसे में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक मैदानों, बाजारों में होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि का सार्वजनिक उत्सव मनाने पर पाबंदी लगाई है।

    इसी तरह सरकार ने मॉल, धार्मिक स्थानों, मेट्रो और सिनेमा हॉल को सुपर-स्प्रेडर्स क्षेत्र घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेटों को निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

    #3

    हरियाणा और ओडिशा में भी सार्वजनिक समारोह पर लगी रोक

    हरियाणा सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक होली समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां गुरुवार को 1,053 नए मामले सामने आए हैं।

    इसी ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    जिला प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यहां गुरुवार को 214 नए मामले सामने आए हैं।

    #4

    गुजरात और चंडीगढ़ में भी लगाई गई है पाबंदी

    गुजरात सरकार ने होली पर सभी सार्वजनिक समारोहों और सामूहिक समारोहों को रोक लगाई है। लोगों से घरों में ही सामान्य तरीके से होली मनाने की अपील की गई है। यहां गुरुवार को 1,961 नए मामले सामने आए हैं।

    इसी तरह चंडीगढ़ प्रशासन ने भी होली से संबंधित सभी समारोह पर रोक लगाई है और सभी क्लबों और रेस्तरांओं में पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है।

    जानकारी

    चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ रहे है संक्रमण के मामले

    चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। यहां गुरुवार को 2,419 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। यहां पिछले कई दिनों से मामलों में उछाल आ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने सख्ती बरती है।

    #5

    राजस्थान और उत्तर प्रदेश में यह रहेगी स्थिति

    बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर होली और शब-ए-बारात मनाने पर प्रतिबंध लगाया है।

    इसी तरह बाहर से आने वालों की कोरोना जांच की जा रही है। यहां गुरुवार को 715 मामले सामने आए हैं।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रभावित राज्यों से आने वालों का रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बस डिपो पर कोरोना टेस्ट करने के आदेश दिए हैं। यहां गुरुवार को 830 नए मामले सामने आए हैं।

    #6

    पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बरती जा रही विशेष सख्ती

    पंजाब में तेजी से संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में सरकार ने यहां सार्वजनिक होली स्नेह मिलन समारोह पर प्रतिबंध लगाया है। आवश्यक वस्तुओं की घर-घर डिलीवरी कराई जा रही है। यहां गुरुवार को 2,661 नए मामले सामने आए हैं।

    इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार ने होली के दिन के लिए कई शहरों में लॉकडाउन लागू किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने बाहर से आने वालों के लिए सात दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य किया है।

    सावधानी

    कार्यक्रमों में शामिल होने पर बरतनी होगी ये सावधानियां

    केंद्र सरकार के अनुसार जिन राज्यों ने होली समारोह पर प्रतिबंध नहीं लगाया है या फिर जहां अनुमति के बाद समारोह आयोजित हो रहे हैं। वहां लोगों को आवश्यक रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा हैंड सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    इसी तरह कोलकाता में 60 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष के कम उम्र के लोगों के समारोह में शामिल होने पर रोक लगाई गई है।

    संक्रमण

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 59,118 नए मामले सामने आए और 257 मरीजों की मौत हुई है। पांच महीनों में यह सबसे बड़ी संख्या है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,18,46,652 हो गई है। इनमें से 1,60,949 लोगों की मौत हो चुकी है।सक्रिय मामलों की संख्या 4,21,066 पर पहुंच गई है।

    वर्तमान में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा राज्यों की हालत सबसे अधिक खराब है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    होली
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    दिल्ली

    दिल्ली की जेलों से पैरोल पर रिहा हुए 80 कैदी फरार, तलाश जारी दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती दिल्ली पुलिस
    जैश-उल-हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी मुकेश अंबानी
    NHAI ने 18 घंटे में बनाई 25.54 किलोमीटर सड़क, 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में होगा दर्ज नितिन गडकरी

    महाराष्ट्र

    देश में कोरोना की दूसरी लहर की आशंकाओं को सही साबित करते हैं ये आंकड़े पंजाब
    महाराष्ट्र: चार वर्षीय मासूम से यौन शोषण के दोषी 80 वर्षीय दंपति को 10 साल जेल यौन उत्पीड़न
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के दो और जिलों में लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में भी कड़ी पाबंदियां पुणे
    विमान से उतारे जा सकते हैं सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्री, आदेश जारी दिल्ली हाई कोर्ट

    होली

    WWE पर छाया होली का रंग, सुपरस्टार्स ने दी भारतीय फैंस को बधाई, देखें वीडियो WWE
    कोरोना वायरस: क्या आपको होली खेलने से बचना चाहिए? जानिये ऐसे ही सवालों के जवाब चीन समाचार
    होली 2020: इस बार घर पर ऐसे बनाएं होली के रंग, मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    होली के जायके: इस बार होली पर घर में बनाएं ये चार तरह के व्यंजन लाइफस्टाइल

    कोरोना वायरस

    कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ पुणे
    कोरोना वायरस: होली खेलते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, रहेंगे सुरक्षित सुरक्षा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन पिछले पांच महीने में सबसे अधिक 46,951 नए मामले कोरोना वायरस के मामले
    बॉलीवुड के कलाकारों ने बढ़ते कोरोना के मामलों के प्रति लोगों को किया जागरूक बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025