देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

कोरोना वायरस: विशेषज्ञों का अनुमान- 15 अप्रैल के बाद ही महाराष्ट्र में आएगी मामलों में गिरावट

कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे महाराष्ट्र को इससे जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और विशेषज्ञों ने 15 अप्रैल के बाद ही राज्य में दैनिक मामलों में किसी गिरावट का अनुमान लगाया है।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 40,715 नए मामले, 199 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40,715 नए मामले सामने आए और 199 मरीजों की मौत हुई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो रही बातचीत, सिंधु जल संधि पर वार्ता आज

पिछले महीने नियंत्रण रेखा (LoC) और दूसरे इलाकों में सीजफायर पर सहमत होने के बाद अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान बातचीत की मेज पर होंगे।

22 Mar 2021

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने शराब पीने की कानूनी उम्र को 25 से घटाकर किया 21 साल

दिल्ली सरकार ने शराब कारोबार को बढ़ाने के लिए शराब पीने की कानूनी उम्र को 25 साल से घटाकर 21 साल कर दिया है।

केंद्र ने राज्यों को 'कोविशील्‍ड' की दूसरी खुराक का अंतर आठ सप्ताह तक बढ़ाने को कहा

कोरोना महामारी के खिलाफ देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में काम आ रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' वैक्सीन की प्रभाविकता को बढ़ाने के लिए सरकार ने इसकी दूसरी खुराके लिए अंतर को आठ सप्ताह तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

चुनाव आयोग ने मतदान से 72 घंटे पहले प्रचार के लिए बाइक रैली पर लगाई रोक

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को राजनीतिक दलों को बड़ा झटका दिया है।

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के बचाव में उतरे शरद पवार, पूर्व कमिश्नर के आरोपों पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। पूरा विपक्ष गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

राजस्थान: खेलते समय बीकानेर और झुंझुनू में हुए हादसे; आठ बच्चों की मौत, एक घायल

राजस्थान के बीकानेर और झुंझुनू जिलों में रविवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में आठ बच्चों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। दोनों हादसे बच्चों के खेलने के दौरान हुए। इससे दोनों जगहों के परिवारों में मातम छा गया।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है और उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, शोपियां में ढेर किए लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आंतकियों को मार गिराया। ये आतंकी एक घर में छिपे हुए थे और सुरक्षा बलों को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी थी।

दिल्ली: खुद का बच्चा पाने की चाह में महिला ने दी पड़ोसी के बच्चे की बलि

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में अंधविश्वास का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चे न होने से परेशान एक 25 वर्षीय महिला ने गर्मधारण की चाह में अपने पड़ोसी के तीन वर्षीय बच्चे की बलि दे डाली।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन पिछले पांच महीने में सबसे अधिक 46,951 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,951 नए मामले सामने आए और 212 मरीजों की मौत हुई है। ये नवंबर के बाद देश में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगने के 28 दिन बाद तक नहीं कर सकते रक्तदान- NBTC

भारत में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के 28 दिन बाद तक रक्तदान नहीं कर सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाली राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद (NBTC) ने अपने एक हालिया आदेश में ये बात कही है।

भारी भीड़ और नए वेरिएंट्स के कारण बढ़ रहे कोरोना के मामले- AIIMS प्रमुख

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने संक्रमण से बचाव के नियमों के प्रति लापरवाही, भीड़ और वायरस के नए वेरिएंट्स को देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का संभावित कारण बताया है।

21 Mar 2021

पुणे

कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते दिन लगभग 44,000 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जो पिछले चार महीनों में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

सैन्य शक्ति के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर, चीनी सेना सबसे अधिक शक्तिशाली

भारत सैन्य शक्ति के मामले में पूरी दुनिया में चौथे स्थान पर है। रक्षा मामलों की वेबसाइट 'मिलिट्री डायरेक्ट' के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

कोरोना: बढ़ती घरेलू जरुरतों के चलते अन्य देशों को देर से मिलेगी सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन

पुणे स्थित दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को बढ़ती घरेलू मांग के चलते विदेशों में वैक्सीन भेजने में ज्यादा समय लग सकता है।

21 Mar 2021

लोकसभा

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, AIIMS में भर्ती

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उनका दिल्ली के AIIMS में इलाज चल रहा है।

हरियाणा पुलिस का अनुमान- दिल्ली बॉर्डर पर अभी भी डटे हुए हैं 40,000 किसान

दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के धरनों के कमजोर पड़ने के दावों के बीच हरियाणा पुलिस द्वारा पेश किए गए आंकड़े एक अलग ही तस्वीर पेश करते हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- भारतीय मंत्रियों के साथ मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा की

भारत दौरे पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उन्होंने भारतीय मंत्रियों के साथ बातचीत में मानवाधिकार और अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया था।

कोरोना: बीते दिन देशभर में मिले 43,846 मरीज, सक्रिय मामले तीन लाख पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए और 197 मरीजों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह ने की पत्र लिखने की पुष्टि; अनिल देशमुख बोले- मानहानि का केस करुंगा

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के एक पत्र से महाराष्ट्र की राजनीति गरम हो गई है।

महाराष्ट्र: पूर्व कमिश्‍नर का आरोप, गृह मंत्री ने दिया था 100 करोड़ की वसूली का टारगेट

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों साम्रगी से भरी महिंद्रा स्कॉर्पियो मिलने के मामले में बड़ी तेजी से घटनाक्रम बदल रहा हैं।

कोरोना वायरस: दिल्ली में 24 घंटों में सामने आए इस साल के रिकॉर्ड 813 मरीज

देश में कोरोना वायरस ने फिर से अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश्, गुजरात और पंजाब के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेजी से मामले बढ़ने लगे हैं।

मध्य प्रदेश: महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी का गुप्तांग काटा

मध्य प्रदेश में एक महिला ने उसके घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले शख्स को ऐसी सजा दी कि पुलिस भी सकते में आ गई।

राजनाथ सिंह से मिले भारत आए अमेरिकी रक्षा मंत्री, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

भारत दौरे पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश: आठवीं पास ने शेविंग ब्लेड से किया सीजेरियन ऑपरेशन, महिला और नवजात की मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

20 Mar 2021

झारखंड

झारखंड: फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देगी सरकार

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे देश में चिकित्साकर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है।

20 Mar 2021

मुंबई

मुंबई: मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर बिफरी महिला, BMC मार्शल से की हाथापाई

मुंबई में मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर एक महिला ने बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) की महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी।

20 Mar 2021

मुंबई

कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 3,000 से अधिक मामले सामने आए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज हैं।

अशोका यूनिवर्सिटी विवाद: प्रताप भानु मेहता के समर्थन में आए दुनियाभर के 150 से अधिक शिक्षाविद

ऑक्सफोर्ड, येल, कोलंबिया, हार्वर्ड, प्रिंसटन और कैंब्रिज आदि यूनिवर्सिटीज से जुड़े 150 से अधिक शिक्षाविदों ने अशोका यूनिवर्सिटी से इस्तीफा देने वाले विद्वान प्रोफेसर प्रताप भानु मेहता का का समर्थन किया है।

20 Mar 2021

मुंबई

महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए ये है गाइडलाइंस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां गुरुवार को संक्रमण के 25,833 नए मामले और बीते दिन 25,681 लोगों को संक्रमित पाया गया।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 40,953 मरीज, महाराष्ट्र में फिर 25,000 से अधिक मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40,953 नए मामले सामने आए और 188 मरीजों की मौत हुई है।

संसदीय समिति की एक कृषि कानून लागू करने की सिफारिश, कई विपक्षी सांसद समिति में शामिल

केंद्र सरकार के लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन, संबंधों की मजबूती पर रहेगा जोर

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन III तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार शाम को भारत पहुंचे। इस दौरान नई दिल्‍ली अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्‍वागत किया गया।

महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच महाराष्ट्र की हालत बिगड़ती जा रही है। यहां प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में तेजी से उछाल आता नजर आ रहा है।

क्या EVM पर होगी उम्मीदवार की फोटो और योग्यता? सुप्रीम कोर्ट ने मांगी राय

देश में आने वाले वाले समय में चुनावों के दौरान मतदान के लिए काम ली जानी वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर पार्टी के चुनाव चिह्न की जगह उम्मीदवार का नाम, फोटो और उसकी योग्यता नजर आ सकती है।

19 Mar 2021

दिल्ली

केंद्र ने दिया दिल्ली की AAP सरकार को झटका, घर-घर राशन योजना पर रोक लगाई

अपने अधिकारों को लेकर अमूमन केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ी होने वाली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को शुक्रवार को केंद्र ने बड़ा झटका दिया है।

स्पूतनिक वैक्सीन की 20 करोड़ खुराकें बनाएगी बेंगलुरू की स्टेलिस बायोफार्मा

भारत के बेंगलुरू स्थिति स्टेलिस बायोफार्मा रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पूतनिक-V' की कम से कम 20 करोड़ खुराकें बनाएगी। कंपनी ने इस संबंध में रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (RDIF) से समझौता किया है।

19 Mar 2021

पंजाब

पंजाब: 31 मार्च तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, 11 जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए पंजाब में कड़ी पाबंदियों का ऐलान किया गया है। नई पाबंदियों के तहत पूरे राज्य के शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे, वहीं सिनेमाघरों को भी 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने का आदेश दिया गया है।