NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, जानिए किस राज्य में कितना जुर्माना
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, जानिए किस राज्य में कितना जुर्माना

    कोरोना वायरस: देश में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, जानिए किस राज्य में कितना जुर्माना

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 27, 2021
    05:23 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार को भी देश में संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने इसके महामारी की दूसरी लहर होने की आशंका जताई है।

    इसी बीच राज्य सरकारों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसमें प्रमुख रूप से मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।

    आइए जानते हैं कि किस राज्य में कितना जुर्माना वसूला जा रहा है।

    #1

    छत्तीसगढ़ में मास्क नहीं पहनने पर वसूला जाएगा 500 रुपये जुर्माना

    छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को महामारी पर नियंत्रण के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

    आदेशों की अवहेलना करने वालों पर 500 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। बड़ी बात यह है कि पहले यह राशि 100 रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने महामारी रोग अधिनियम-1897 के तहत संशोधित आदेश जारी किए हैं। इसी तरह सरकार ने लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के पालन की हिदायत भी दी है।

    जानकारी

    छत्तीसगढ़ में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 2,665 नए मामले आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,34,738 पर पहुंच गई। इनमें से 4,048 की मौत हो चुकी है। इसी तरह 3,15,423 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए और 15,307 सक्रिय मामले हैं।

    #2

    हरियाणा में वसूला जा रहा है सबसे अधिक 2,500 रुपये जुर्माना

    मास्क नहीं लगाने पर सबसे अधिक जुर्माना हरियाणा में वसूला जा रहा है। यहां बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में घूमने वालों पर 2,500 रुपये का जुर्मना लगाया जा रहा है।

    सरकार ने लोगों से आवश्यक रूप से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की है।

    राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,322 की बढ़ोतरी के साथ 2,84,944 पर पहुंच गई है। इनमें से 3,125 की मौत हुई है।

    #3

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वसूला जा रहा 2,000 रुपये का जुर्माना

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां गुरुवार को सामने आए 1,534 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,54,276 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 10,987 की मौत हो चुकी है।

    ऐसे में सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। यहां बिना मास्क पहने सार्वजनिक जगहों पर घूमने वालों से 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।

    #4

    उत्तर प्रदेश में 100 से बढ़ाकर 500 रुपये की जुर्माना राशि

    उत्तर प्रदेश सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना राशि को 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है।

    इसके साथ ही अधिकारियों को बिना मास्क घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    राज्य में गुरुवार को सामने आए 1,028 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,11,301 पर पहुंच गई है। इनमें से 8,779 की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में 5,824 सक्रिय मामले हैं।

    #5

    महाराष्ट्र में वसूला जा रहा है 500 रुपये का जुर्माना

    कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में भी मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। यहां मुंबई सहित अन्य शहरों में बिना मास्क घूमने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है।

    राज्य में गुरुवार को 36,902 नए मामले सामने आए हैं और 112 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,37,735 पर पहुंच गई है। इनमें से 53,907 की मौत हुई और अब 2,83,772 सक्रिय मामले हैं।

    #6

    पंजाब और झारखंड में यह है जुर्माने की स्थिति

    पंजाब में गुरुवार को 3,122 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सरकार ने महामारी पर नियंत्रण के लिए मास्क नहीं पहनने वालों से 1,000 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,26,059 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह झारखंड में 308 नए मामले सामने आए हैं। यहां बिना मास्क घूमने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,22,281 पर पहुंच गई है।

    #7

    अन्य राज्यों में वसूला जा रहा है यह जुर्माना

    कर्नाटक में वर्तमान में मास्क नहीं पहनने पर 250 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 2,566 की बढ़ोतरी के साथ 9,81,044 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह मध्य प्रदेश में मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये जुर्माना लिया जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 2,091 की बढ़ोतरी के 2,84,265 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह तमिनलाडु में 200 रुपये और बिहार में महज 50 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है।

    जानकारी

    बढ़ते मामलों के बीच केरल में घटाई जुर्माना राशि

    केरल में गुरुवार को 1,825 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 11,13,722 पर पहुंच गई है। इसके बाद भी सरकार ने जुर्माना राशि में कमी कर दी। यहां पहले 10,000 रुपये का जुर्माना था, जिसे अब 500 रुपये कर दिया है।

    संक्रमण

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और 291 मरीजों की मौत हुई है। पांच महीनों बाद देश में एक दिन में इतने मरीज मिले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है। इनमें से 1,61,240 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 4,52,647 पर पहुंच गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    दिल्ली

    जैश-उल-हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी मुकेश अंबानी
    NHAI ने 18 घंटे में बनाई 25.54 किलोमीटर सड़क, 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में होगा दर्ज नितिन गडकरी
    दिल्ली: चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर महिला की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना चाकू से हमला
    किसान आंदोलन: दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वालों के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर सुचारू हुआ यातायात किसान आंदोलन

    हरियाणा

    किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने समिति में इन लोगों को किया शामिल, उठे सवाल महाराष्ट्र
    अमित शाह से बैठक के बाद बोले खट्टर और चौटाला- गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं किसान
    हरियाणा: कृषि कानूनों के विरोध में कई गांवों ने भाजपा-जजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई मनोहर लाल खट्टर
    करनाल हिंसा: अमित शाह की सलाह- कृषि कानूनों के समर्थन में रैली न करे हरियाणा सरकार किसान

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 26,294 मरीज, महाराष्ट्र में 16,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    देश में कोरोना के बढ़ते मामले, लौटते लॉकडाउन और वैक्सीनेशन पर विशेषज्ञ क्या कहते हैं? भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में दूसरी कोरोना लहर की शुरूआत, ठीक से काम नहीं कर रहे अधिकारी- केंद्र सरकार केंद्र सरकार
    एंटीलिया केस: NIA के हाथ लगे कई अहम सुराग, वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार बरामद मुकेश अंबानी

    कोरोना वायरस

    केंद्र ने राज्यों को 'कोविशील्‍ड' की दूसरी खुराक का अंतर आठ सप्ताह तक बढ़ाने को कहा केंद्र सरकार
    भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो रही बातचीत, सिंधु जल संधि पर वार्ता आज भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 40,715 नए मामले, 199 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: विशेषज्ञों का अनुमान- 15 अप्रैल के बाद ही महाराष्ट्र में आएगी मामलों में गिरावट महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025