NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आगरा: दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, मौत
    अगली खबर
    आगरा: दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, मौत

    आगरा: दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 26, 2021
    05:40 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

    यहां एक युवती अपने प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने से इतना गुस्सा हो गई कि उसने प्रेमी पर तेजाब की पूरी बोतल खाली कर दी। इसमें उसकी मौत हो गई।

    हालांकि, घटना में युवती भी झुलस गई और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।

    प्रकरण

    लिव-इन में रहते थे युवक-युवती

    आगरा पुलिस अधीक्षक (SP) बीआर प्रमोद ने बताया कि मृतक प्रेमी कासगंज निवासी देवेंद्र राजपूत (28) है। इसी तरह आरोपी प्रेमिका आरैया निवासी सोनम है।

    उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे। सोनम की शादी हो चुकी थी और वह अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रही थी।

    देवेंद्र से नजदीकियां बढ़ने पर दोनों लिव-इन में रह रहे थे। देवेंद्र हरीपर्वत क्षेत्र की एक लैब में सहायक के पद पर कार्यरत था।

    शादी

    दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी सोनम

    SP प्रमोद ने बताया कि लिव-इन में रहने के दौरान देवेंद्र ने के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरी जगह पर तय कर दी थी। परिजनों के दबाव के आगे देवेंद्र भी शादी के लिए तैयार हो गया था।

    सोमन को जब इसका पता चला तो वह गुस्से से पागल हो गई। उसने पहले तो देवेंद्र को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए शादी तोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने देवेंद्र से बदला लेने की ठान ली।

    वारदात

    सोनम ने पंखा ठीक कराने के बहाने बुलाकर फेंका तेजाब

    SP प्रमोद ने बताया गुरुवार को गुस्से में पागल सोनम ने देवेंद्र को फोन कर पंखा ठीक करने के बहाने अपने घर पर बुला लिया।

    देवेंद्र के वहां पहुंचने के बाद सोमन ने तेजाब से भरी बोतल पर उडेल दी। इस दौरान वह भी झुलस गई। देवेंद्र के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। सोनम का उपचार जारी है।

    कार्रवाई

    देवेंद्र के बयान के आधारी पर सोनम को किया गिरफ्तार

    SP प्रमोद ने बताया कि अस्पताल में मजिस्ट्रेट के समक्ष देवेंद्र के बयान दर्ज किए गए थे। बयान देने के बाद उसकी मौत हो गई। ऐसे में सोनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसके ठीक होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमन के घर से वारदात में काम ली गई तेजाब की बोतल भी बरामद कर ली है।

    पुनरावृत्ति

    पहले भी हो चुकी इस तरह की वारदातें

    युवती द्वारा युवक पर तेजाब फेंकने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी 2020 में उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के गोनामऊ गांव में एक युवती ने एक तरफा प्यार में 25 वर्षीय रोहित कुमार पर तेजाब फेंक दिया था।

    इसी तरह गत 14 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में भी एक युवती ने शादी से इनकार करने पर एक युवक पर तेजाब फेंक दिया था। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    आगरा

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: कासगंज में पुलिसकर्मियों पर शराब माफिया का हमला, सिपाही की मौत क्राइम समाचार
    देश की जेलों में बंद हैं 4.78 लाख कैदी, 66 प्रतिशत ST, SC और OBC राज्यसभा
    उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल उत्तर प्रदेश पुलिस
    वाराणसी में गूगल के CEO सुंदर पिचई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बाद में हटाया नाम गूगल

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    विकास दुबे गैंग द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल, दो पुलिसकर्मियों समेत 36 आरोपी कानपुर
    हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका, योगी ने दिए CBI जांच के आदेश उत्तर प्रदेश
    हाथरस मामला: भाजपा IT प्रमुख ने शेयर किया पीड़िता का वीडियो, बढ़ सकती हैं मुश्किलें उत्तर प्रदेश
    हाथरस पीड़िता के गैंगरेप की पुष्टि न करने वाली फॉरेंसिक रिपोर्ट पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

    आगरा

    आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित बस नाले में गिरने से 29 की मौत, कई घायल योगी आदित्यनाथ
    यमुना एक्सप्रेस-वे: पिछले 7 साल में हुए 5,000 से अधिक हादसे, 883 लोगों की गई जान दिल्ली
    योगी के मंत्री बोले- मायावती बिजली का नंगा तार, जो छूता है मर जाता है भारतीय जनता पार्टी
    वीकेंड पर कम बजट में ज़रूर घूमें दिल्ली के नज़दीक की ये पाँच जगहें दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025