NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पश्चिम बंगाल: राजधानी एक्सप्रेस हाइजैक मामले में NIA ने TMC नेता को किया गिरफ्तार
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: राजधानी एक्सप्रेस हाइजैक मामले में NIA ने TMC नेता को किया गिरफ्तार

    पश्चिम बंगाल: राजधानी एक्सप्रेस हाइजैक मामले में NIA ने TMC नेता को किया गिरफ्तार

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 28, 2021
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह अंधेरे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता छत्रधर महतो को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 2009 के राजधानी एक्सप्रेस हाइजैक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    NIA की टीम आज सुबह करीब 3 बजे उनके घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। महतो की पत्नी ने आरोप लगाया है कि तकरीबन 40-50 लोग उनके घर में घुस आए थे और उन्होंने सभी के फोन छीन लिए थे।

    पृष्ठभूमि

    क्या है राजधानी एक्सप्रेस को हाइजैक करने का मामला?

    अक्टूबर, 2009 में छत्रधर महतो के माओवादी संगठन पीपल्स कमिटी अगेंस्ट पुलिस एस्ट्रोसिटीज (PCPA) के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के पास राजधानी एक्सफ्रेस को रोक कर हाइजैक कर लिया था।

    उन्होंने तब जेल में बंद रहे महतो को रिहा करने की मांग की थी, हालांकि सरकार उनकी मांग के आगे नहीं झुकी और चार-पांच घंटे चले ड्रामे के बाद ट्रेन को मुक्त कर दिया गया।

    अब घटना के 12 साल बाद महतो को गिरफ्तार किया गया है।

    बयान

    NIA की टीम ने आकर सभी को जगाया, फोन छीने

    महतो की पत्नी नियति महतो ने 'इंडिया टुडे' को बताया, "रात को कुछ लोग हमारे घर में घुस गए और हमारी छत पर पहुंच गए। हम संयुक्त परिवार में रहते हैं। घर में घुसे लोगों ने सभी को जगाया और हमारे फोन छीनकर हमें घर से बाहर धकेल दिया। छत्रधर को धक्का देकर छत से नीचे लाया गया। जब उन्होने पूछा क्या मामला है तो उन्हें घर से बाहर आने को कहा गया।"

    आरोप

    महतो पर लगाया गया UAPA, आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे

    नियति ने बताया कि लगभग 40-50 लोग आए थे और उन्होंने कहा कि वे पुलिस स्टेशन से आए हैं। उन्होने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि महतो को कहा ले जाया गया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, महतो पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    ये कानून उन लोगों पर लगाया जाता है जिन्हें देश और जन सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है।

    अन्य मामला

    गुरूवार को ही महतो को मिली थी एक अन्य मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा

    बता दें कि महतो को ऐसे समय पर गिरफ्तार किया गया है जब गुरूवार को ही हत्या के एक मामले में महतो की गिरफ्तार पर रोक लगाई थी। यह मामला 2009 में माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के लालगढ़ के एक नेता की हत्या का है।

    कोर्ट ने महतो को गिरफ्तारी से सुरक्षा तो दी है, लेकिन साथ ही हफ्ते में तीन दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार- को रोजाना सुबह 11 बजे NIA के दफ्तर में पेश होने को कहा है।

    सजा

    इस मामले में 10 साल की सजा काट चुके हैं महतो

    महतो को 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धादेव भट्टाचार्य पर जानलेवा हमले के मामले में 10 साल की जेल भी हुई थी और सजा पूरी होने के बाद वह 2020 में ही जेल से बाहर आए थे।

    बाहर आने के बाद वह TMC में शामिल हो गए थे और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। महतो को आदिवासी समुदाय का एक बड़ा चेहरा माना जाता है और इस वोटबैंक पर उनकी अच्छी पकड़ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजधानी एक्सप्रेस
    तृणमूल कांग्रेस

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    राजधानी एक्सप्रेस

    आज से हुई रेलवे के यात्री किराए में वृद्धि, जानें आपको देना होगा कितना अतिरिक्त किराया मुंबई
    IRCTC का वेंडर यात्रियों को परोस रहा था कॉकरोच वाली चाय, वीडियो वायरल दिल्ली
    रेलवे मंत्रालय ने कहा- ट्रेन में यात्रा के लिए फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य गृह मंत्रालय
    रेलवे ने रद्द कीं 30 जून तक की सारी बुकिंग्स, चलती रहेंगी श्रमिक और राजधानी एक्सप्रेस भारतीय रेलवे

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल: चुनावों की तैयारियां देखने पहुंची चुनाव आयोग की टीम, अधिकारियों से करेगी मुलाकात पश्चिम बंगाल
    TMC के एक और विधायक का इस्तीफा, दो दिन में तीन नेताओं ने कहा अलविदा पश्चिम बंगाल
    TMC विधायक तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद लिया यू-टर्न, ममता बनर्जी से मांगेंगे माफी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह, बोले- चुनाव तक अकेली रह जाएंगी ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025