NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    लेखन प्रमोद कुमार
    July 04, 2021 | 12:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत

    उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। 75 सीटों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के हिस्से में पांच, राष्ट्रीय लोकदल, जनसत्ता दल और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में एक-एक सीटें आई हैं। भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को इसका श्रेय दिया है।

    पिछली बार की तुलना में सपा को बड़ा नुकसान

    पिछली बार के नतीजों से अगर इनकी तुलना की जाए तो समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। अखिलेश यादव की पार्टी ने 2016 जिला पंयाचत चुनावों में 75 में से 60 सीटों पर कब्जा जमाया था। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ये नतीजे महत्वपूर्ण हो जाते हैं। हालांकि, कुछ समीक्षकों का कहना है कि इन नतीजों से यह पता नहीं चलता कि सियासी हवा किस तरफ बह रही है।

    निर्विरोध चुने गए भाजपा के 21 उम्मीदवार

    मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इन चुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, 75 सीटों में से 21 पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया था। चुनावों में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार जिला पंचायतों के प्रमुख बनेंगे। उत्तर प्रदेश में निर्विरोध उम्मीदवाज चुना जाना नया नहीं है और पहले के चुनावों में भी ऐसा होते आया है।

    पिछली बार निर्विरोध चुने गए थे सपा के आधे उम्मीदवार

    2016 के जिला पंचायत चुनावों में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते वक्त सपा द्वारा जीती 60 सीटों में से आधी पर उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। एक साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सपा को हराकर सत्ता हासिल कर ली।

    विपक्षी नेताओं के गढ़ में भी भाजपा ने दर्ज की जीत

    75 जिलों में से भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 में से 13 जिलों में, बृज के 12 में से 11, कानपुर क्षेत्र के 14 में से 13, अवध के सभी 13 जिलों में, काशी क्षेत्र के 12 में से 10 और गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में से सात में जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवारों ने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में भी जीत दर्ज की है।

    सिंह बोले- विधानसभा चुनाव में भी भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत

    जिला पंचायत के चुनावों से उत्साहित उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी ने 75 में से 67 सीटें जीती हैं और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी बड़ी जीत हासिल करेगी।

    मोदी ने योगी की नीतियों को दिया श्रेय

    प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को बधाई देते हुए योगी आदित्यनाथ की नीतियों को इसका श्रेय दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    अखिलेश यादव

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के दौरे शुरू करेंगे मोदी समेत तमाम शीर्ष भाजपा नेता, विधानसभा चुनाव पर नजर उत्तर प्रदेश
    प्रधानमंत्री मोदी के करीब और पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ में हुई मुलाकात नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच अमित शाह से मिले योगी, कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे नरेंद्र मोदी

    समाजवादी पार्टी

    तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव मुलायम सिंह यादव
    किसी बड़ी पार्टी के साथ नहीं करेंगे गठबंधन, अकेले चुनाव लड़ेगी सपा- अखिलेश यादव बहुजन समाज पार्टी
    गाजियाबाद: बुजुर्ग से पिटाई मामले में समाजवादी पार्टी नेता गिरफ्तार दिल्ली
    अखिलेश यादव से मिले बसपा के नौ बागी विधायक, पार्टी बदलने की अटकलें मायावती

    उत्तर प्रदेश

    मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों को मिल सकती है जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया
    ट्विटर के खिलाफ देश में चौथा मामला दर्ज, अब चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर हुई FIR ट्विटर
    भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए ट्विटर इंडिया प्रमुख के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR ट्विटर
    मेरठ: महिला सिपाही का पुलिसकर्मी ससुर पर रेप का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक रेप

    अखिलेश यादव

    अखिलेश ने "भाजपा की वैक्सीन" लगवाने से किया था इनकार, अब "भारत सरकार की वैक्सीन" लगवाएंगे वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव, खुद को आइसोलेट किया योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: पत्रकारों से मारपीट मामले में अखिलेश यादव सहित 21 के खिलाफ मामला दर्ज समाजवादी पार्टी
    "भाजपा की कोरोना वैक्सीन" नहीं लगवाएंगे अखिलेश यादव, बोले- भरोसा नहीं समाजवादी पार्टी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023