NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भारत का गलत नक्शा ट्वीट करने के लिए विवादों में आए उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री
    अगली खबर
    भारत का गलत नक्शा ट्वीट करने के लिए विवादों में आए उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री
    पहले ही दिन विवादों में पुष्कर सिंह धामी

    भारत का गलत नक्शा ट्वीट करने के लिए विवादों में आए उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 04, 2021
    05:19 pm

    क्या है खबर?

    उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने से पहले ही विवादों में आ गए हैं। इस विवाद का कारण बना है उनका एक पुराना ट्वीट जिसमें उन्होंने 'अखंड भारत' की तस्वीर शेयर की थी।

    इस तस्वीर में लद्दाख समेत कुछ महत्वपूर्ण हिस्से भारत में नहीं दर्शाए गए हैं और इसी कारण ये पूरा विवाद पैदा हुआ है।

    ऐसे ही गलत नक्शे पेश करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भारत की नाराजगी का सामना करना पड़ा है।

    मामला

    धामी ने 2015 में ट्वीट की थी विवादित तस्वीर

    धामी की जिस तस्वीर पर विवाद है, वो उन्होंने 14 अगस्त, 2015 को ट्वीट की थी। इस तस्वीर पर 'अखंड भारत- हर राष्ट्रभक्त का सपना' लिखा हुआ है और इसमें अफगानिस्तान से लेकर थाईलैंड और मलेशिया तक को 'अखंड भारत' में दर्शाया गया है।

    हालांकि इसमें लद्दाख और पाकिस्तान के हिस्सा वाले इलाके को भारत में नहीं दिखाया गया और इसी कारण इस तस्वीर पर विवाद पैदा हुआ है।

    किसी ट्विटर यूजर ने यह पुराना ट्वीट खोद कर निकाला है।

    विवाद

    भारत के गलत नक्शे को लेकर संकट में आ चुके हैं कई संगठन

    बता दें कि भारत सरकार भारत का गलत नक्शा पेश करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के खिलाफ सख्त रुख अपना चुकी है। हाल ही में ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से बाहर दिखाया था और इसके लिए उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR दर्ज की गई है।

    इससे पहले भी एक बार लेह को चीन में दिखाने के लिए भारत सरकार सीधे कंपनी के CEO को हड़का चुकी है।

    अन्य मामले

    WHO और BBC को भी गलत नक्शे के लिए झेलनी पड़ी थी भारत की नाराजगी

    इसके अलावा भारत सरकार ने फरवरी में अपनी वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी चेताया था जिसके बाद संगठन ने अपनी वेबसाइट पर डिस्क्लेमर लगा दिया था।

    वहीं जनवरी में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) को भी भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए भारत सरकार की नाराजगी का सामना करना पड़ा था और उसने माफी मांगने के बाद इसे हटा दिया था।

    शपथ ग्रहण

    धामी ने आज ही ली है मुख्यमंत्री पद की शपथ

    बता दें कि पुष्कर सिंह धामी को कल ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री चुना गया था और उन्होंने आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    वे पिछले चार महीने में उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे और उनके पूर्ववर्ती तीरथ सिंह रावत को महज तीन महीने बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया।

    धामी उत्तराखंड के इतिहास में सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं और उनका संबंध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    पुष्कर सिंह धामी

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए टॉम क्रूज  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    बिहार के दरभंगा में दलित छात्रों से मिलने जा रहे थे राहुल गांधी, रोका गया राहुल गांधी
    IPL 2025: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा #BoycottDelhiCapitals, दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा क्या किया?  दिल्ली कैपिटल्स
    श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- पाकिस्तान का परमाणु हथियार वैश्विक निगरानी में होना चाहिए भारत-पाकिस्तान तनाव

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड बाढ़: अब तक बरामद हुए 14 शव, 170 से अधिक अभी भी लापता प्राकृतिक आपदा
    उत्तरारखंड बाढ़: जल विद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे हैं 30-35 श्रमिक, बचाने का काम जारी बचाव अभियान
    उत्तराखंड बाढ़: सुरंग में फंसे 35 मजदूरों को बचाने के लिए दो दिन से अभियान जारी प्राकृतिक आपदा
    उत्तराखंड आपदा: बचाव और राहत अभियान जारी, अब तक 32 शव मिले प्राकृतिक आपदा

    पुष्कर सिंह धामी

    पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ उत्तराखंड
    कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह? उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025