NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी
    राजनीति

    कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी

    कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 07, 2021, 06:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी
    मोदी कैबिनेट का विस्तार

    आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया और 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सात नेता ऐसे रहे जिनके मंत्रालय में फेरबदल की गई है, वहीं 36 नए चेहरे हैं। 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, वहीं बाकी नेता राज्य मंत्री बनाए गए हैं। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार है और पिछले कई दिनों से इस पर मंथन किया जा रहा था।

    सिंधिया और सोनोवाल को मंत्रिमंडल में शामिल

    जिन नए चेहरों ने आज मंत्री पद की शपथ ली, उनमें कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, वरिष्ठ नेता नारायण राणे, भूपेंद्र यादव और मीनाक्षी लेखी शामिल रहे। इसके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को तोड़ने वाले उनके चाचा पशुपति पारस को भी कैबिनेट में जगह मिली है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

    उत्तर प्रदेश के सात नेताओं को नए मंत्रिमंडल में जगह

    मोदी सरकार के इस कैबिनेट विस्तार पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का असर भी देखा जा सकता है। नई कैबिनेट में राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के सात नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा पहली बार उत्तर-पूर्वी राज्यों से सात मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। केंद्र सरकार ने इसके आजाद भारत की सबसे युवा कैबिनेट होने का दावा भी किया है।

    शपथ लेने वाले नेताओं की सूची

    जिन नेताओं ने आज शपथ ली उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी और ए नारायणस्वामी शामिल हैं।

    इन नेताओं ने भी ली शपथ

    कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ एल मुरुगन, नीशीथ प्रामाणिक ने भी शपथ ली।

    इन नेताओं की हुई कैबिनेट से छुट्टी

    जिन नेताओं से मंत्रालय छीने गए हैं, उनमें स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ हर्षवर्धन और शिक्षा मंत्री रहे रमेश निशंक पोखरियाल शामिल हैं। इसके अलावा श्रम मंत्री संतोष गंगवार, रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धौत्रे, पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप सारंगी और जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई। पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को भी मंत्रिमंडल से बाहर किया गया है।

    रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने भी दिया इस्तीफा

    जिन मंत्रियों ने आज कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा दिया, उनमें कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हैं। इन दोनों को प्रधानमंत्री मोदी का विश्वस्त माना जाता है। अटकलें हैं कि उन्हें संगठन में जगह दी जा सकती है।

    मंत्रिमंडल में खाली थीं दो दर्जन से अधिक जगहें

    नियमों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। बीते दिन थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाए जाने के बाद मंत्रिमंडल के मौजूदा सदस्यों की संख्या 52 रह गई थी। ऐसे में दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के लिए पद खाली थे। इस विस्तार से पहले प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी ऐसे मंत्री हैं जिनके पास एक से अधिक मंत्रालय थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने की संभावित मंत्रियों के साथ बैठक

    इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने सभी संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक की थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ सरकार की परियोजनाओं को जमीन पर ले जाने की रणनीति पर चर्चा की। सरकार ने सभी संभावित मंत्रियों को पहले ही दिल्ली बुला लिया था। किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा, इसकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    रविशंकर प्रसाद
    ज्योतिरादित्य सिंधिया
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    परेश रावल को बड़ी राहत, बंगालियों पर टिप्पणी मामले में दर्ज FIR रद्द करने के आदेश परेश रावल
    ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे स्वास्थ्य
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला अक्षय कुमार
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 5 डिब्बों की 9 खिड़कियां टूटीं छत्तीसगढ़

    नरेंद्र मोदी

    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: संसद चलने देने पर राजी हुआ विपक्ष, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान की रखी शर्त हिंडनबर्ग रिसर्च
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता- सर्वे जो बाइडन
    राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र राहुल गांधी
    BBC डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस, 3 हफ्ते में मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट

    रविशंकर प्रसाद

    रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां प्रकाश जावड़ेकर
    मोदी सरकार के प्रमुख चेहरों में रहे रविशंकर प्रसाद को क्यों गंवानी पड़ी अपनी कुर्सी? नरेंद्र मोदी
    IT नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों ने की कार्रवाई, रविशंकर प्रसाद ने की प्रशंसा फेसबुक
    टि्वटर ने लॉक किया केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट, एक घंटे बाद किया बहाल ट्विटर

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पुष्टि, तेजस्वी सूर्या ने गलती से खोला था आपातकालीन दरवाजा इंडिगो
    नेपाल विमान हादसा: 72 में से 68 लोगों की मौत, मृतकों में भारतीय यात्री भी शामिल नेपाल
    दिल्ली एयरपोर्ट पर अव्यवस्था के बाद इंडिगो की यात्रियों को 3.5 घंटे पहले आने की सलाह इंडिगो
    दिल्ली: IGI हवाई अड्डे पर भीड़ से यात्री परेशान, शिकायतों के बाद उठाए जा रहे कदम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    केंद्र सरकार

    सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज सोमवार को लेंगे शपथ, जानें उनके बारे में इलाहाबाद हाई कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी पर बोले किरेन रिजिजू, कहा- कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता सुप्रीम कोर्ट
    चीनी ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में सरकार, 200 से अधिक ऐप्स पर लगेगी पाबंदी चीन समाचार
    सुप्रीम कोर्ट के 5 नए जजों के नामों को केंद्र सरकार ने दी अपनी मंजूरी सुप्रीम कोर्ट

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023