NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शाहीन बाग CAA विरोधी प्रदर्शन में शामिल दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल
    राजनीति

    शाहीन बाग CAA विरोधी प्रदर्शन में शामिल दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल

    शाहीन बाग CAA विरोधी प्रदर्शन में शामिल दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल
    लेखन भारत शर्मा
    Aug 17, 2020, 07:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहीन बाग CAA विरोधी प्रदर्शन में शामिल दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल

    नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सुर्खिर्यों में आए दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इसको लेकर अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि सभी लोगों ने मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली है। इधर, आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने एक रणनीति के तहत इस विरोध को अंजाम दिया था।

    शाहीन बाग क्षेत्र के 50 लोग हुए भाजपा में शामिल

    भाजपा की ओर से गुप्ता और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। दिल्ली के भाजपा नेता निगहत अब्बास ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि समारोह में उलेमा काउंसिल के सचिव शहजाद अली, डॉ मोहरीन, तबस्सुम हुसैन सहित शाहीन बाग क्षेत्र के 50 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दें कि शहजाद अली और डॉ मोहरीन ने शाहीन बाग प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

    CAA के विरोधियों ने भी थामा भाजपा का दामन

    गुप्ता ने कहा कि इस समारोह से यह साबित होता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के प्रयासों का समर्थन करते हैं। भाजपा नेता निगहत अब्बास ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों में CAA का विरोध करने वाले भी शामिल हैं। अब्बास ने कहा कि इस सदस्यता समारोह ने सालों से चले आ रहे उस मिथक को तोड़ दिया, जिसमें कहा जाता है कि मुसलमान भाजपा के खिलाफ हैं।

    भाजपा में बढ़ा मुसलमानों का विश्वास- गुप्ता

    समारोह के बाद गुप्ता ने कहा, "ये लोग भाजपा द्वारा सभी तक पहुंचने के प्रयास से प्रभावित थे, न कि उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए। इस समारोह से पता चलता है कि मुसलमानों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।"

    भाजपा के इशारे पर हुआ था शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन- AAP

    शाहीन बाग विरोध के प्रदर्शनकारियों के भाजपा में शामिल होने के बाद सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया, "शाहीन बाग के सभी बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गए। क्या वो भाजपा के लोग थे, क्या भाजपा के इशारे पर शाहीन बाग किया गया?" उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस पूरी स्क्रिप्‍ट के किरदार हैं और भाजपा ने इस बार का दिल्ली चुनाव शाहीन बाग के मुद्दे पर लड़ा था।

    शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन से भाजपा को हुआ चुनावी फायदा- भारद्वाज

    विधायक भारद्वाज ने कहा कि शाहीन बाग से सबसे ज्‍यादा फायदा किस पार्टी को हुआ, यह सब जानते हैं। इसके कारण पहले सर्वे में भाजपा को जो 18 प्रतिशत वोट मिल रहे थे वो बढ़कर 38 प्रतिशत पर पहुंच गए। उन्होंने भाजपा पर उत्तर-पूर्वी दिल्‍ली में दंगे कराने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा की। शाहीन बाग का हवाला देकर दिल्‍ली में दंगे कराए गए। दिल्ली पुलिस ने भी इसमें सहयोग किया।"

    CAA के विरोध में पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ था शाहीन बाग पर प्रदर्शन

    बता दें कि CAA के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ था। विरोधियों ने कहा था कि देश से मुसलमानों को बाहर निकालने के लिए इसे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के साथ जोड़ा जा सकता है। विरोध प्रदर्शनों में हिंसा, आगजनी, गोलीबारी भी हुई थी। शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन दिसंबर के मध्य से लेकर मार्च के अंत तक चला था। हालांकि, लॉकडाउन की घोषणा के बाद पुलिस ने उसे हटवा दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार
    नागरिकता कानून

    ताज़ा खबरें

    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    गणतंत्र दिवस पर इस तरह से सजाएं घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत गणतंत्र दिवस
    SA20: आरोन फैंगिसो के एक्शन को पाया गया अवैध, लगा गेंदबाजी करने पर तत्काल बैन क्रिकेट समाचार
    'पठान' का विरोध: बिहार के भागलपुर में जलाए गए फिल्म के पोस्टर, देखें वीडियो शाहरुख खान

    दिल्ली

    JNU में प्रधानमंत्री मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हुआ बवाल जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
    भूकंप क्यों और कब आता है और भारत के कौन से हिस्सों को सर्वाधिक खतरा है? भूकंप
    जनवरी में लोग इतना बीमार क्यों हो रहे हैं और बचाव के लिए क्या करें? दिल्ली NCR
    दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर पहली बार BSF के ऊंट दल पर दिखेंगी महिला जवान गणतंत्र दिवस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल
    दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने लहराई नोटों की गड्डी, बोले- रिश्वत देने की हुई कोशिश दिल्ली विधानसभा

    भाजपा समाचार

    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    तमिलनाडु: भाजपा लॉन्च करेगी अपना टीवी चैनल, प्रचार को मिलेगी धार तमिलनाडु
    लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग, सोनम वांगचुक ने किया अनशन का ऐलान लद्दाख
    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिटलर से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना, भाजपा का पलटवार कर्नाटक

    नागरिकता कानून

    नागरिकता संशोधन कानून: सरकार ने नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा केंद्र सरकार
    CAA पर सुवेंदु अधिकारी का बयान, कहा- पश्चिम बंगाल में लागू होगा नागरिकता कानून पश्चिम बंगाल
    शरजील इमाम को 2019 के देशद्रोह के मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी नहीं होंगे रिहा दिल्ली
    CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अब 19 सितंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट पाकिस्तान समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023