NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस प्रवक्ता और नेता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट से निधन
    अगली खबर
    कांग्रेस प्रवक्ता और नेता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट से निधन

    कांग्रेस प्रवक्ता और नेता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट से निधन

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 12, 2020
    08:49 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार शाम को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। इससे कांग्रेस सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

    त्यागी शाम को अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    वहां जांच में उनके कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनका कुछ देर इलाज चला, लेकिन बाद में उनका निधन हो गया।

    ट्वीट

    कांग्रेस ने ट्वीट कर जताया शोक

    राजीव को अक्सर टीवी न्यूज चैनलों पर डिबेट में देखा जाता था।

    कांग्रेस ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया और लिखा, 'राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। वह एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त थे। दुख के समय में हमारे संवदेनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।'

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, 'विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है।'

    जानकारी

    शाम को टीवी डिबेट में दिखे थे राजीव

    आज शाम को राजीव, टीवी चैनल आजतक पर डिबेट में शामिल हुए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा।' इसके बाद वे डिबेट में शामिल भी हुए थे।

    ट्विटर पोस्ट

    राजीव त्यागी का आखिरी ट्वीट

    आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। धन्यवाद।

    — Rajiv Tyagi (@RTforINDIA) August 12, 2020

    संवेदनाएं

    इन नेताओं ने भी त्यागी के निधन पर जताया दुख

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करें। ओम शांति॥'

    कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, 'मेरे प्रिय मित्र के अचानक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। मैंने अपने परिवार का सदस्य, एक दोस्त खो दिया। यह अभी जाने की उम्र नहीं थी।'

    दुख

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताया दुख

    त्यागी के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा, 'INC के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के असामयिक निधन से दुख हुआ है। उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा, "मेरे मित्र सहयोगी कर्मठ प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। असमय मौत की खबर ने झकझोर दिया है।"

    ट्विटर पोस्ट

    राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे- प्रियंका गांधी

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।

    राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना।

    ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। pic.twitter.com/GpdsAeKwxo

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2020

    चर्चा

    निधन के बाद हो रही है त्यागी के टि्वटर इंट्रो की चर्चा

    त्यागी के निधन के बाद अब उनके टि्वटर इंट्रो की चर्चा हो रही है। उनके टि्वटर इंट्रो में लिखा है, 'कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हंसे हम रोये, ऐसी करनी कर चलो, हम हंसे जग रोये।'

    बता दें कि राजीव त्यागी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। प्रियंका गांधी ने राजीव त्यागी को पिछले साल उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया था।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी उन्हें मीडिया संबंधी जानकारी की जिम्मेदारी मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    दिल्ली

    दिल्ली: देखभाल केंद्र में मरीज ने किया कोरोना वायरस संक्रमित नाबालिग का यौन शोषण, बनाई वीडियो दिल्ली पुलिस
    AIIMS प्रमुख बोले- दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में फ्लैट हो रहा कोरोना वायरस का कर्व भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली AIIMS में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सिन' का इंसानी ट्रायल भारत की खबरें
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख पार, बीते दिन मिले 48,916 नए मरीज कर्नाटक

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान के सियासी संकट में आगे क्या-क्या हो सकता है, जानें चार संभावित समीकरण राजस्थान
    राजस्थान सियासी संकट: विधायक दल की बैठक के बाद होटल भेजे गए कांग्रेस विधायक राजस्थान
    राजस्थान: खुली बगावत के बाद उप मुख्यमंत्री पद से हटाए गए सचिन पायलट सचिन पायलट
    राजस्थान: क्या सचिन पायलट की इन तीन मांगों में उन्हें कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया? राजस्थान

    भाजपा समाचार

    केरल: अर्धनग्न होकर अपने बच्चों से शरीर पर पेंटिंग बनवाने पर रेहाना फातिमा के खिलाफ केस यूट्यूब
    प्रियंका गांधी को एक महीने में खाली करना होगा सरकारी आवास, सरकार ने निरस्त किया आवंटन कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश में हुआ शिवराज कैबिनेट का पहला विस्तार, सिंधिया समर्थित 11 विधायक बने मंत्री मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: 60 मामले दर्ज होने के बावजूद शीर्ष अपराधियों में शामिल नहीं था विकास दुबे कानपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025