Page Loader
झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन ने किया भाजपा सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा

झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन ने किया भाजपा सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा

Aug 08, 2020
06:21 pm

क्या है खबर?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मुख्यमंत्री ने मानहानि का यह मुकदमा गत 4 अगस्त को दायर किया था। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि भाजपा सांसद दुबे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उनकी छवि खराब कर रहे हैं।

प्रतिवादी

टि्वटर और फेसबुक को भी बनाया प्रतिवादी

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा दायर किए गए मानहानि के मुकदमे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भी प्रतिवादी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों कंपनियों ने उनके खिलाफ की गई अपमानजनक पोस्टों को न तो ब्लॉक किया और ना ही उन्हें हटाया। उन्होंने दोनों प्रतिवादियों पर भी 100-100 करोड़ की मानहानि का दावा किया।

प्रकरण

मुख्यमंत्री सोरेन पर लगाया महिला के अपहरण और बलात्कार का आरोप

बता दें कि भाजपा सांसद दुबे सोशल मीडिया पर लगातार मुख्यमंत्री सोरेन पर हमला करते आ रहे हैं। गत दिनों उन्होंने टि्वटर पर मुख्यमंत्री सोरेन पर साल 2013 में मुंबई में एक महिला का अपहरण कर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने लिखा था कि वह कानूनी चैनल के जरिए लगाए गए सभी आरोपों का जवाब देंगे। इसके बाद उन्होंने 4 अगस्त को दुबे के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया।

आरोप

मुख्यमंत्री ने मुकदमें में लगाए यह आरोप

मुख्यमंत्री की ओर से दायर किए गए मानहानि के मुकदमे में दुबे के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि वह गत 27 जुलाई से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। वह बिना किसी आधार के उनकी प्रतिष्ठ पर दाग लगाने के लिए उन पर सार्वजनिक घोटाले, ओडियम, अवमानना के आरोप लगा रहे हैं। इस मामले की पहली सुनवाई गत 5 अगस्त को हुई थी और अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

प्रतिकिया

मुकदमा दायर करने के बाद दुबे ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री सोरेन की ओर से मानहानि का मुकदमा दायर कराए जाने के बाद 6 अगस्त को भाजपा सांसद दुबे ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री पर बलात्कार और अपहरण का आरोप मुंबई की किसी महिला ने लगाया था और वह उसके बदले उनके खिलाफ मामला दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सरयू राय जैसे मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ने का मौका देने के लिए धन्यवाद। अब सभी को अगली सुनवाई का इंतजार है।