NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तराखंड: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाए रेप के आरोप, कहा- उनसे एक बच्चा भी है
    अगली खबर
    उत्तराखंड: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाए रेप के आरोप, कहा- उनसे एक बच्चा भी है

    उत्तराखंड: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाए रेप के आरोप, कहा- उनसे एक बच्चा भी है

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 18, 2020
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश नेगी पर महिला के साथ रेप करने के आरोप लगे हैं।

    महिला का आरोप है कि नेगी ने 2016 से 2018 के बीच उसके साथ कई बार रेप किया था।

    वहीं महिला की शिकायत के बाद विधायक की पत्नी ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

    इस पूरे मामले पर अभी तक द्वाहाट से विधायक नेगी की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

    शिकायत

    विधायक मेरी बेटी के पिता- महिला

    मामले की जानाकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाहित महिला ने भाजपा के द्वारहाट से विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाए हैं।

    इसकी शिकायत रविवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

    महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि विधायक उसकी बेटी के पिता हैं और DNA टेस्ट से इसकी सच्चाई सामने आ सकती है।

    महिला का कहना है कि विधायक उसके साथ मसूरी, नैनीताल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नेपाल भी गए थे।

    आरोप

    मुंह बंद रखने के लिए की गई 25 लाख की पेशकश- महिला

    महिला का कहना है कि विधायक उनके पड़ोस में रहते हैं और वो उनसे 2016 में अपनी मां की बीमारी के सिलसिले में मिली थी।

    महिला का आरोप है कि विधायक की पत्नी ने उन्हें 'मुंह बंद रखने' के लिए 25 लाख रुपये की पेशकश की है।

    दूसरी तरफ विधायक की पत्नी ने महिला के खिलाफ अपने पति को ब्लैकमेल करने की शिकायत दी है। यह मामला भी नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

    मामले की जांच

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस ने कहा कि नेगी मामले में महिला के बयान दर्ज करने के बाद अब विधायक और महिला के पति बयान देने के लिए बुलाया गया है। नेगी ने सोमवार को बयान देने के लिए आने की बात कही थी, लेकिन वो नहीं पहुंचे।

    पुलिस द्वारा दोबारा संपर्क करने के बाद उन्होंने मंगलवार को बयान दर्ज कराने की बात कही है।

    पुलिस ने संबंधित जगहों पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    सुरक्षा की मांग

    महिला ने खुद की जान को बताया खतरा

    विधायक पर रेप के आरोप लगाने वाली और ब्लैकमेलिंग के आरोपों का सामना कर रही महिला ने अपनी और बेटी की जान को खतरा बताया है। उसने राज्य महिला को भी इस संबंध में पत्र भेजा है।

    आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए अल्मोड़ा पुलिस को महिला की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा है। आयोग ने पुलिस को 29 अगस्त तक इन कदमों की जानकारी देने को कहा है।

    जानकारी

    विधायक की पत्नी ने किया पति का बचाव

    दूसरी तरफ विधायक की पत्नी का कहना है कि महिला कई राजनीतिक व्यक्तियों के संपर्क में है। उनके पति के विधायक होने के कारण विपक्ष के लोग राजनीतिक द्वेष के कारण महिला के साथ गलत कर उसका आरोप उन पर लगा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेप
    उत्तराखंड
    सुरक्षा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    रेप

    उत्तर प्रदेश: रेप के आरोपी ने पर्चे लगाकर पीड़िता को दी जिंदा जलाने की धमकी दिल्ली पुलिस
    'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता झारखंड
    निर्भया केस को हुए सात साल, इस दौरान देश में कितना बदलाव आया? दिल्ली पुलिस
    उन्नाव: न्याय की आस लगाए बैठी रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर उत्तर प्रदेश

    उत्तराखंड

    वीकेंड पर कम बजट में ज़रूर घूमें दिल्ली के नज़दीक की ये पाँच जगहें दिल्ली
    अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमने जाएं भारत की खबरें
    दिल्ली-NCR को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट, कल हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा पहला विमान दिल्ली
    वन्यजीव फोटोग्राफी पसंद है तो भारत के इन छह सर्वश्रेष्ठ स्थानों की करें सैर भारत की खबरें

    सुरक्षा

    अमेजन से लीक हुआ यूजर्स का डाटा, कंपनी ने बताई तकनीकी खामी अमेजन
    सावधान! आपकी सिम स्वैप कर लगाया जा सकता है लाखों रुपये का चूना बैंकिंग
    इंटरनेट चलाने के साथ-साथ बम और हथियारों का पता लगाने में भी काम आएगा Wi-Fi वाई-फाई
    अमेजन के बाद अब कोरा से 10 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक सोशल मीडिया

    भाजपा समाचार

    संसदीय समिति में PM-CARES फंड पर चर्चा को तैयार नहीं भाजपा कांग्रेस समाचार
    राजस्थान: कांग्रेस विधायकों के सरकार गिराने की कोशिशों के आरोपों पर भाजपा का पलटवार राजस्थान
    दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति में हुआ सुधार, भाजपा-AAP में मची श्रेय लेने की होड़ दिल्ली
    राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, गहलोत खेमा बोला- भाजपा के संपर्क में हैं सचिन पायलट दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025