राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
राहुल गांधी का आरोप, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनको सदन में बोलने नहीं दिया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर सदन में उनको बोलने से रोकने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, क्या है मामला?
कांग्रेस ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर सोनिया गांधी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
जेल में बंद इंजीनियर राशिद संसद सत्र में भाग ले सकेंगे, दिल्ली हाई कोर्ट की अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल में बंद जम्मू-कश्मीर से सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी है। सांसद हिरासत में रहते हुए संसद की कार्यवाही में आ सकते हैं।
कुणाल कामरा ने निर्मला सीतारमण पर बनाया मजाकिया गीत, "सैलरी चुराने आई साड़ी वाली दीदी"
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहकर विवाद छेड़ दिया है और जांच में घिर गए हैं। हालांकि, उनका नेताओं पर निशाना कम नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रदेश में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित हैं।
TMC सांसद सागरिका घोष ने दूरदर्शन के साथ पत्रकार सुधीर चौधरी के अनुबंध पर सवाल उठाया
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सागरिका घोष ने मंगलवार को राज्यसभा में पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ दूरदर्शन के अनुबंध पर सवाल उठाते हुए इसकी आलोचना की।
कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री की खुली धमकी, कहा- शिवसेना उसे नहीं छोड़ेगी
कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गुलाबराव रघुनाथ पाटिल ने सीधी धमकी दी है और अपने तरीके से सबक सिखाने की बात कही है।
कुणाल कामरा के "गद्दार" कहने पर एकनाथ शिंदे का बयान आया, बोले- एक सीमा होनी चाहिए
कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा "गद्दार" कहे जाने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।
महाराष्ट्र: कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक ने मुंबई हैबिटेट में शिवसेनिकों की तोड़फोड़ का समर्थन किया
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एकनाथ शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाईक ने कॉमेडियन कुणाल कामरा मामले में मुंबई हैबिटेट में शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ का समर्थन किया है।
सांसदों और पूर्व सासंदों के वेतन, भत्तों और पेंशन में 24 प्रतिशत बढ़ोतरी, अब कितनी तनख्वाह?
केंद्र सरकार ने सांसदों और पूर्व सांसदों के वेतन, दैनिक भत्तों और पेंशन में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगी।
कुणाल कामरा के मजाक पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, देवेंद्र फडणवीस बोले- सहन नहीं किया जा सकता
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहे जाने पर महाराष्ट्र सरकार ने बयान दिया है।
राजीव चंद्रशेखर बनेंगे केरल भाजपा के अध्यक्ष, भाजपा ने कैसे साधे समीकरण और क्या हैं चुनौतियां?
भाजपा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल अध्यक्ष नियुक्त करने जा रही है।
परिसीमन विवाद: स्टालिन की अगुवाई में JAC ने 7-सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया, ये हैं मांगें
लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर आज चेन्नई में 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में एक जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) बनाई गई, जिसने परिसीमन पर 7-सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया है।
चेन्नई में परिसीमन के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल, बैठक में शामिल हुए ये बड़े नेता
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार ने शनिवार को चेन्नई में परिसीमन के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई।
कर्नाटक विधानसभा से 18 भाजपा विधायक 6 महीने के लिए निलंबित, मार्शलों ने उठाकर बाहर निकाला
कर्नाटक की विधानसभा में शुक्रवार को पूरा दिन हंगामा हुआ। स्पीकर यूटी खादर ने अनुशासनहीनता के आरोप में 18 भाजपा विधायकों को तत्काल प्रभाव से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया।
AAP ने दिल्ली और पंजाब के प्रभारी बदले, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज को सौंपी जिम्मेदारी
दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब और दिल्ली के प्रभारियों को बदल दिया है।
भाजपा ने लोकसभा सांसदों के लिए 3 लाइन का व्हीप जारी किया, क्या है मामला?
भाजपा ने अपने सभी सांसदों को शुक्रवार को लोकसभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित रखने के लिए 3 लाइन का व्हीप जारी किया है।
लोकसभा में DMK सांसदों के नारे लिखे टी-शर्ट पहनने पर हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी
लोकसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसदों की टी-शर्ट को लेकर हंगामा हो गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 2 बार स्थगित हुई।
सुनीता विलियम्स को लेकर नरेंद्र मोदी के व्यवहार में हुआ है परिवर्तन? कांग्रेस ने उठाई बात
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से सुरक्षित धरती पर लौट आई हैं और दुनियाभर में लोग उनका स्वागत कर रहे हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नितिन गडकरी से अनुरोध, बोले- मेरे गांव की सड़क NH में जोड़िए
राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने सड़क बनाने का अनुरोध किया।
उद्धव का माफी मांगने के दावे को लेकर शिंदे पर हमला, कहा- वह कूड़ेदान में थे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा विधान परिषद में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर किए गए सनसनीखेज दावे ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।
सोनिया गांधी ने संसद में उठाई मजदूरों की आवाज, मनरेगा मजदूरी 400 रुपये करने की मांग
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने मंंगलवार को राज्यसभा में मजदूरों की आवाज उठाई और भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने मोदी को घेरा, बोले- महाकुंभ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि नहीं दी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए भाषण में महाकुंभ का जिक्र करने की सराहना की, लेकिन अपनी आपत्ति भी जाहिर की।
नागपुर हिंसा को लेकर संजय राउत बोले- हिंदुओं को डराने का तरीका, RSS-भाजपा का हाथ
महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद के बीच नागपुर में सांप्रदायिक हिंसा होने पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा पर निशाना साधा है।
नागपुर हिंसा को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया साजिश, कहा- पेट्रोल बम तुरंत बनाना आसान नहीं
महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब विवाद के बीच सोमवार रात को हुई हिंसा को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोची-समझी साजिश बताया और दावा किया कि इसमें बाहरी लोग शामिल थे।
तेलंगाना में OBC आरक्षण बढ़ा, राहुल गांधी बोले- अब देश में जाति जनगणना करवाकर रहेंगे
तेलंगाना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण बढ़ाए जाने पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खुशी जताई है।
हिंदी भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु सरकार का कदम, बजट से हटाया रुपये का राष्ट्रीय प्रतीक
तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने केंद्र सरकार के साथ हिंदी भाषा विवाद के बीच बड़ा कदम उठाया है।
हरियाणा: मंत्री अनिल विज की होली पर नसीहत, बोले- हिंदुस्तान हिंदुओं का देश, थोड़ी सहनशक्ति रखें
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने होली पर मुसलमानों को अप्रत्यक्ष तौर पर नसीहत देते हुए घर पर रहने को कहा है।
आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की समुद्र किनारे बनी 500 करोड़ की हवेली कैसी है?
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की 500 करोड़ रुपये की आलीशान हवेली विवादों में है, जो विशाखापट्टनम में 10 एकड़ में फैली है।
हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा के जीतने पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- इसमें नया क्या है
हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोई हैरानी नहीं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक का विधानसभा में दावा, भाजपा सरकार ने 800-800 रुपये में खरीदे चम्मच
मध्य प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोल रहे थे गौरव गोगोई, ओम बिरला बोले- माइक बंद हो जाएगा
असम के जोरहाट के सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वे अमेरिका के टैरिफ मुद्दे को उठाते नजर आ रहे हैं।
बिहार: राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भंगेड़ी कहा, बोलीं- भांग पीकर विधानसभा आते हैं
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और उनको भंगेड़ी (भांग का नशा करने वाला) कहा।
हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा 9 नगर निगम जीतीं, एक पर निर्दलीय विजयी; कांग्रेस का सूपड़ा साफ
हरियाणा के 10 नगर निगमों के महापौर चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक, पानीपत, यमुनानगर, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम में महापौर का चुनाव जीत लिया है।
ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई, जानिए क्या है मामला
ओडिशा की विधानसभा में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी नोंकझोक हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हंगामा, कहा- क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे
बजट सत्र के दूसरे चरण में मंगलवार को राज्यसभा में नई शिक्षा नीति (NEP) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर जोरदार हंगामा देखने को मिला।
पशुपति कुमार पारस ने भाजपा को दलित विरोधी बताया, बोले- सब जानते हैं हम कहां जाएंगे
कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री रहे लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस बिहार में भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं।
लोकसभा में हिंदी को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री ने DMK पर लगाया गुमराह करने का आरोप
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार (10 मार्च) से शुरू हुआ, लेकिन इसकी शुरुआत ही काफी हंगामेदार रही।
संसद में उठा मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला, राहुल गांधी ने केंद्र से जवाब मांगा
संसद में बजट सत्र का दूसरा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष केंद्र सरकार को मतदाता सूची समेत कई मुद्दों पर घेर रही है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नरेंद्र मोदी को बताया पसंदीदा अभिनेता, कांग्रेस-AAP उड़ा रही मजाक
राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पसंदीदा अभिनेता क्या बताया, सियासी जगत में उनका मजाक उड़ना शुरू हो गया।