LOADING...
संसद में उठा मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला, राहुल गांधी ने केंद्र से जवाब मांगा
राहुल गांधी ने लोकसभा में मतदाता सूची की गड़बड़ी को लेकर चर्चा की मांग की

संसद में उठा मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला, राहुल गांधी ने केंद्र से जवाब मांगा

लेखन गजेंद्र
Mar 10, 2025
01:52 pm

क्या है खबर?

संसद में बजट सत्र का दूसरा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष केंद्र सरकार को मतदाता सूची समेत कई मुद्दों पर घेर रही है। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से संसद में मतदाता सूची पर चर्चा की मांग की। उन्होंने लोकसभा में कहा कि पूरे देश में खासकर महाराष्ट्र में संदिग्ध मतदाता सूची पर सवाल उठ रहे हैं।

मांग

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने मतदाता सूची पर चर्चा की मांग की। तभी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या मतदाता सूची सरकार बनाती है? इस पर राहुल बोले, "आपने सही कहा कि क्या मतदाता सूची सरकार बनाती है? मगर पूरे देश में मतदाता सूची पर सवाल उठ रहे हैं। हर राज्य में खासकर महाराष्ट्र में संदिग्ध मतदाता सूची पर सवाल उठे हैं। पूरा विपक्ष मिलकर मांग कर रहा है कि मतदाता सूची पर यहां चर्चा हो जाए।"

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

विवाद

क्या है मतदाता सूची को लेकर विवाद?

राहुल ने फरवरी में शिवसेना सांसद संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले के साथ दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में मतदाताओं की संख्या अचानक बढ़ी, जो राज्य की कुल व्यस्क आबादी से अधिक है। उन्होंने कुछ सीटों का उदाहरण भी दिया और मांग की कि चुनाव आयोग मतदाता सूची सौंपे। यही आरोप दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने भी लगाए।