Page Loader
आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की समुद्र किनारे बनी 500 करोड़ की हवेली कैसी है?
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बनी जगन मोहन रेड्डी की हवेली

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की समुद्र किनारे बनी 500 करोड़ की हवेली कैसी है?

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2025
11:31 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की 500 करोड़ रुपये की आलीशान हवेली विवादों में है, जो विशाखापट्टनम में 10 एकड़ में फैली है। समाचार एजेंसी ANI ने हवेली की अंदर की वीडियो जारी की है, जिसमें हवेली की सुंदरता, उसमें लगे सोफे और लाइटिंग के काम को दिखाया गया है। हवेली को समुद्र के किनारे रुशिकोंडा पहाड़ी पर बनाया गया है। आरोप है कि जगन रेड्डी सरकार ने इसे बनाने में नियमों को ताक पर रखा है।

खासियत

हवेली की क्या है खासियत?

खबरों के मुताबिक, हवेली 10 एकड़ में 4 बड़े ब्लॉक में बनी है। दावा किया जाता है कि इसमें सजावट के लिए सोने और इटालियन संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। इसे रुशिकोंडा पैलेस नाम से जाना जाता है। YSR कांग्रेस की सरकार के समय यह मुख्यमंत्री रेड्डी का आवास और कार्यालय हुआ करता था। पैलेस के आसपास पक्की सड़कें, बिजली उपकेंद्र, पानी की निकासी का इंतजाम है। शौचालय और शयनकक्ष में 12 से 40 लाख रुपये खर्च किए हैं।

ट्विटर पोस्ट

अंदर से कुछ ऐसी दिखती है हवेली

विवाद

हवेली को लेकर क्या है विवाद?

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की सरकार आने के बाद हवेली मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के निशाने पर आ गई, जिसने रेड्डी सरकार पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आरोप है कि हवेली को बनाने के लिए रुशिकोंडा पहाड़ के हिस्से को खोदा गया और तय के नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया गया। वहीं आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, पर्यावरण और वन मंत्रालय ने इसे 2021 में पर्यटन विकास परियोजना के रूप में मंजूरी दी है।

ट्विटर पोस्ट

बाहर से कुछ ऐसी दिखती है हवेली