LOADING...
बिहार: राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भंगेड़ी कहा, बोलीं- भांग पीकर विधानसभा आते हैं
राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया

बिहार: राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भंगेड़ी कहा, बोलीं- भांग पीकर विधानसभा आते हैं

लेखन गजेंद्र
Mar 12, 2025
02:15 pm

क्या है खबर?

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और उनको भंगेड़ी (भांग का नशा करने वाला) कहा। राबड़ी देवी ने विधानसभा के बाहर मीडिया से कहा, "नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं। वे भांग पीकर विधानसभा में आते हैं और महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बोलते हैं। उन्होंने महिलाओं की महिलाओं और हमको सदन में बेइज्जत किया। वे आरोप लगाते हैं कि 2005 से पहले महिला कपड़ा नहीं पहनती थी।"

बयान

आगे क्या बोलीं राबड़ी देवी?

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता राबड़ी देवी ने कहा, "मैं नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां-बहन कपड़े पहनती थी कि नहीं, या ऐसे ही रहती थीं। बिहार की जनता नहीं जानती है कि क्या 2005 से पहले हमनें कोई काम नहीं किया है? हमनें गरीबों और पिछड़ों के लिए काम किया है। उनके (नीतीश कुमार) आसपास के लोग जो कहते हैं, वह वही बोलते हैं। वह भाजपा के गोद में हैं।"

ट्विटर पोस्ट

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया

Advertisement

बहस

विधानसभा में हुई नीतीश और राबड़ी देवी की तीखी बहस

दरअसल, बुधवार को बिहार विधान परिषद में राबड़ी और मुख्यमंत्री नीतीश के बीच शिक्षकों के वेतन, अपराध आदि मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई। राबड़ी ने कहा कि बिहार में कोई काम नहीं हुआ। इस पर नीतीश भड़क गए और बोले कि लालू यादव और राबड़ी के राज में बिहार में कोई काम नहीं हुआ, तब महिलाएं कक्षा 5 से आगे नहीं पढ़ पाती थीं। नीतीश ने कहा कि 2005 में आने के बाद बिहार में काफी काम हुआ।

Advertisement