LOADING...
ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई, जानिए क्या है मामला
ओडिशा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस विधायकों में हाथापाई

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई, जानिए क्या है मामला

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2025
03:08 pm

क्या है खबर?

ओडिशा की विधानसभा में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी नोंकझोक हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। सदन में टकराव भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा और कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति के बीच प्रश्नकाल के दौरान शुरू हुआ। हंगामा देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया। हंगामे के दौरान बीजू जनता दल (BJD) के विधायक भी सदन में मौजूद थे, लेकिन वे इससे दूर रहे।

हंगामा

कैसे शुरू हुआ हंगामा?

विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा था और शहरी विकास मंत्री केसी महापात्र किसी सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी कांग्रेस विधायक बहिनीपति उनके सामने आकर खड़े हो गए। तभी भाजपा के वरिष्ठ विधायक मिश्रा बहिनीपति की ओर बढ़े और बहस शुरू हो गई, जो हाथापाई में बदली। बहिनीपति का आरोप है कि मिश्रा ने उनके शर्ट का कॉलर पकड़ा और धक्का दिया, जबकि वे मंत्री महापात्रा से हाथ जोड़कर जवाब न देने का निवेदन कर रहे थे।

निशाना

कांग्रेस महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हावी पर

ओडिशा विधानसभा में पिछले 2 दिनों से लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्षी पार्टियां BJD और कांग्रेस दोनों अलग-अलग मुद्दों पर हावी है। BJD विधायक जहां, मिश्रा की उस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बयान देने की मांग कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने 1936 के कोसल के ओडिशा में विलय को ऐतिहासिक गलती बताया है। कांग्रेस विधायक राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर हावी है।