
कुणाल कामरा ने निर्मला सीतारमण पर बनाया मजाकिया गीत, "सैलरी चुराने आई साड़ी वाली दीदी"
क्या है खबर?
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहकर विवाद छेड़ दिया है और जांच में घिर गए हैं। हालांकि, उनका नेताओं पर निशाना कम नहीं हुआ है।
कामरा ने बुधवार को एक और वीडियो एक्स पर साझा किया है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर व्यंग्य कसा है।
"मिस्टर इंडिया" फिल्म के गीत "हवा-हवाई" से प्रेरित इस पैरोडी गीत में सीतारमण को "साड़ी वाली निर्मला ताई" कहा गया है। यह वीडियो भी मुंबई हैबिटेट का है।
निशाना
कामरा ने गीत में कैसे साधा निशाना?
कामरा ने गाया, "देश में इतनी महंगाई....सरकार के साथ है आई....लोगों की लूटने कमाई...साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने ये है आईं....मिडिल क्लास दबाने...ये है आई....पॉपकॉर्न खिलाने....ये है आई...कहते हैं इसको...निर्मला ताई...।"
इसके बाद कामरा ने तंज कसते हुए कहा "वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्रा हैं, जिसकी देश को जरूरत है, ले लो भाई नेहरू की गलती है, गलत विश्वविद्यालय में पढ़ीं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़तीं तो अच्छी वित्त मंत्री होंतीं।"
ट्विटर पोस्ट
कुणाल कामरा ने निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना
🍿 🍿 🍿 pic.twitter.com/KiDBbvaxSL
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 26, 2025