Page Loader
सुनीता विलियम्स को लेकर नरेंद्र मोदी के व्यवहार में हुआ है परिवर्तन? कांग्रेस ने उठाई बात
कांग्रेस ने सुनीता विलियम्स पहले भी कर चुकी हैं गुजरात का दौरा

सुनीता विलियम्स को लेकर नरेंद्र मोदी के व्यवहार में हुआ है परिवर्तन? कांग्रेस ने उठाई बात

लेखन गजेंद्र
Mar 19, 2025
05:36 pm

क्या है खबर?

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से सुरक्षित धरती पर लौट आई हैं और दुनियाभर में लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको बधाई दी है, लेकिन कांग्रेस इस पर सवाल उठा रही है। पार्टी ने सुनीता विलियम्स को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बदले व्यवहार पर हैरानी जताई है। इस संबंध में कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट लिखी है और कुछ पुरानी खबरों को साझा किया है।

विवाद

कांग्रेस ने मोदी और सुनीता विलियम्स की कौन सी बात उठाई?

दरअसल, सुनीता भारतीय मूल की हैं और उनका संबंध गुजरात से हैं। वह गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की रिश्तेदार हैं, जिनकी संदिग्ध मौत पर सवाल उठे थे। कांग्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर साझा की है, जिसमें लिखा है कि 2013 में जब सुनीता गुजरात आई थीं तब वह तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं मिली थीं। यही नहीं, जब सुनीता 2007 में गुजरात आई, तब राज्य सरकार ने उनका आधिकारिक स्वागत नहीं किया था।

सवाल

पवन खेड़ा ने क्या लिखा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, 'आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की बेटी सुनीता विलियम्स का भव्य स्वागत कर रहे हैं। करना भी चाहिए, लेकिन यह स्वागत उनकी 2007 और 2013 की भारत यात्राओं से बिल्कुल अलग लग रहा है। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनका रवैया सुनीता विलियम्स के प्रति उत्साहजनक नहीं था।' खेड़ा ने लिखा कि अब, जब मोदी प्रधानमंत्री हैं, तो उनका रुख भी बदला-बदला सा लगता है।

ट्विटर पोस्ट

पवन खेड़ा की पूरी पोस्ट पढ़ें