LOADING...
मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक का विधानसभा में दावा, भाजपा सरकार ने 800-800 रुपये में खरीदे चम्मच
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया (तस्वीर: एक्स/@IkrarkhanINC)

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक का विधानसभा में दावा, भाजपा सरकार ने 800-800 रुपये में खरीदे चम्मच

लेखन गजेंद्र
Mar 12, 2025
06:34 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। राघौगढ़ विधानसभा सीट से लगातार 3 बार विधायक सिंह ने आंगनबाड़ी और स्कूलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार ने सरकारी आंगनबाड़ियों को नहीं छोड़ा। उन्होंने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट का हवाला देते हुए सिंगरौली जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां 800 रुपये में एक चम्मच खऱीदा गया है।

भ्रष्टाचार

जग 1,200 रुपये में और बड़ा चम्मच 1,300 रुपये में

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने सिंगरौली के आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़ा जग 1,247 रुपये में और खाना परोसने वाला बड़ा चम्मच 1,348 रुपये में खरीदा है। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के एक बिंदु का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में बताया कि 2024-25 में सिर्फ 355 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए, जबकि सच्चाई ये है कि 60 से 70 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में चल रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप