Page Loader
बिहार: आनंद सिंह की रिहाई पर बोले चिराग पासवान, चेतन ने याद दिलाई पिता की दोस्ती
आनंद सिंह की रिहाई पर चिराग पासवान को चेतन आनंद ने दिया जवाब (तस्वीर: ट्विटर/@chetanAmohanRJD)

बिहार: आनंद सिंह की रिहाई पर बोले चिराग पासवान, चेतन ने याद दिलाई पिता की दोस्ती

लेखन गजेंद्र
Apr 28, 2023
04:43 pm

क्या है खबर?

बिहार के बाहुबली नेता आनंद सिंह की रिहाई पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और सांसद चिराग पासवान के विरोध जताने पर आनंद सिंह के बेटे विधायक चेतन आनंद सिंह ने एक ट्वीट कर दोनों के पिता की दोस्ती याद दिलाई। उन्होंने एक अखबार की पुरानी खबर ट्विटर पर शेयर किया। यह तस्वीर 1998 की है। इसमें बिहार पीपुल्स पार्टी के बैनर तले आनंद सिंह के साथ राम विलास पासवान, लवली आनंद और मेनका गांधी बैठी दिख रही हैं।

पाठ

क्या बोले थे चिराग पासवान?

तस्वीर शेयर कर चेतन ने लिखा, '1998 की ये तस्वीर! कुछ लोगों के लिए इतिहास का पाठ है। लोजपा R के R for श्री रामविलास जी पिता जी के साथ! कुछ गलत बोलने से पहले 'आप' अपने पिता जी और हमारे पिता जी की दोस्ती का इतिहास जरूर जानिए!' बता दें, आनंद की रिहाई पर चिराग ने खुलकर विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति को रिहा करने के लिए इस तरह कानून बदलना कहीं से उचित नहीं।

ट्विटर पोस्ट

चेतन आनंद के ट्वीट में चिराग पासवान को सबक