Page Loader
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भाजपा सांसद और विधायक मतदान केंद्र पर डटे, मदद को बढ़ाया हाथ
लखनऊ के दुबग्गा में भाजपा सांसद और विधायक ने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की मदद की (तस्वीर: ट्विटर/@nbtranvijay)

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भाजपा सांसद और विधायक मतदान केंद्र पर डटे, मदद को बढ़ाया हाथ

लेखन गजेंद्र
May 04, 2023
12:25 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव के दौरान गुरुवार को मतदान के दिन भाजपा सांसद और उनकी विधायक पत्नी मतदान केंद्र पर ही डटे रहे। लखनऊ के मोहनलाल गंज से सांसद कौशल किशोर और मलिहाबाद से विधायक उनकी पत्नी जयदेवी किशोर सुबह मतदान करने दुबग्गा के प्राथमिक विद्यालय माधवपुर पोलिंग बूथ पहुंचे। मतदान के बाद केंद्र के बाहर कुर्सी लगाई और भाजपा का बस्ता लेकर बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ बंटाया और मतदाताओं की पर्ची बनाई।

मतदान

लखनऊ में सुबह 9 बजे तक सिर्फ 5 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मतदान की रफ्तार काफी धीमी है। यहां सुबह 9:00 बजे तक सिर्फ 5.9 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। हालांकि, नगर पंचायत में 11.7 प्रतिशत मतदान हुआ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने सुबह 8:00 बजे मॉल एवेन्यू स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का पहला चरण गुरुवार को चल रहा है। इस दौरान 37 जिलों में मतदान हो रहा है।