Page Loader
उत्तर प्रदेश: अमरोहा में निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान पर उपद्रव, पथराव में कई घायल
अमरोहा में फर्जी मतदान की सूचना पर पथराव और तोड़फोड़ (तस्वीर: ट्विटर/@amrohapolice)

उत्तर प्रदेश: अमरोहा में निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान पर उपद्रव, पथराव में कई घायल

लेखन गजेंद्र
May 04, 2023
03:21 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में फर्जी मतदान को लेकर पथराव और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही है। दो पक्षों के बीच हुए पथराव में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर है। बताया जा रहा है कि गजरौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर एक व्यक्ति फर्जी तरीके से वोट डालने पहुंचा था।

उपद्रव

पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक समेत 8 को गिरफ्तार किया

गजरौला में सुबह से ही मतदान को लेकर हंगामा चल रहा था, लेकिन दोपहर बाद यहां हंगामा बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने बसपा उम्मीदवार रजेंद्री के पति पूर्व विधायक हरपाल को समेत 8 को गिरफ्तार किया है। मतदान केंद्र के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को 37 जिलों में मतदान किया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में देखिए इलाके में किस तरह हुआ पथराव (नोट- वीडियो में गालियों का उपयोग है)