सड़क दुर्घटना: खबरें
16 Apr 2024
हैदराबादहैदराबाद: शराब में धुत इंजीनियर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 1 की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार रात को एक कार चालक ने 6 मिनट के अंदर अपनी कार से कई लोगों को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हादसे में एक की मौत हो गई।
16 Apr 2024
आंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश: बाइक सवार को मारी टक्कर, शव को कार की छत पर 18 किलोमीटर घुमाया
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इनोवा कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर उसके शव को कार की छत पर लेकर 18 किलोमीटर तक घुमाता रहा।
16 Apr 2024
बिहारबिहार: पटना में मेट्रो की क्रेन से टकराया सवारियों से भरा ऑटो, 7 की मौत
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सवारियों से भरे एक ऑटो और मेट्रो की क्रेन के बीच टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
14 Apr 2024
राजस्थानराजस्थान: ट्रक में घुसी बेकाबू कार, आग लगने से 2 बच्चों समेत 6 लोग जिंदा जले
राजस्थान के सीकर में दर्दनाक हादसा हुआ है। चुरू-सालासर हाईवे पर तेज रफ्तार कार पीछे से जाकर ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार के अंदर बैठे सभी 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
12 Apr 2024
हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 21 यात्री घायल हुए
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार शाम को श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं। उनका आरपीजीएमसी टांडा में इलाज के लिए भेजा गया है।
12 Apr 2024
हरियाणामहेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: जांच के लिए 4 सदस्यीय पैनल गठित, स्कूल की लापरवाही आई सामने
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है।
11 Apr 2024
हरियाणाहरियाणा: महेंद्रगढ़ में ओवरटेक करते समय पलटी स्कूल बस, 6 बच्चों की मौत
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हुए हैं।
10 Apr 2024
तमिलनाडुवीडियो: तमिलनाडु में भीषण हादसा; बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पलटी, 5 की मौत
तमिलनाडु के तिरुमंगलम में बुधवार को एक कार दोपहिया वाहन को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई।
09 Apr 2024
मणिपुरमणिपुर में असम राइफल्स के वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत, लोगों को प्रदर्शन
मणिपुर में सोमवार को असम राइफल्स के वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
08 Apr 2024
बेंगलुरुबेंगलुरु: अचानक खोला केंद्रीय मंत्री की कार का दरवाजा, टकराकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की कार से टकराने के बाद एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
02 Apr 2024
उत्तर प्रदेशलखनऊ: व्यापारी के नाबालिग बेटे ने कार से 2 महिलाओं को रौंदा, 200 मीटर तक घसीटा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक कार चालक ने 2 महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
02 Apr 2024
दिल्लीदिल्ली: कचौड़ी की मशहूर दुकान में घुसी तेज रफ्तार मर्सिडीज, कई लोग घायल; देखें वीडियो
दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राजपुर रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां कचौड़ी की एक मशहूर दुकान में तेज रफ्तार मर्सिडीज घुस गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए।
29 Mar 2024
अमित शाहगृह मंत्री अमित शाह के काफिले से टकराई तेज रफ्तार कार, CRPF जवान घायल
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के काफिले से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में शाह की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
29 Mar 2024
जम्मू-कश्मीरजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैक्सी गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रामबन के पास यात्रियों से भरी टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है।
25 Mar 2024
लंदनलंदन में ट्रक से कुचलकर भारतीय छात्रा की मौत, नीति आयोग में कर चुकी थीं काम
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पिछले हफ्ते एक भारतीय छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
15 Mar 2024
केंद्र सरकारसड़क दुर्घटना के घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज, चंड़ीगढ़ में शुरू हुआ पायलट कार्यक्रम
देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत दुर्घटना में घायल को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाएगी।
12 Mar 2024
तेलंगानातेलंगाना: कैबिनेट मंत्री के काफिले ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, नीचे आने से बचे
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री श्रीधर बाबू के काफिले में शामिल एक वाहन ने पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी। हादसे में अधिकारी घायल हुए हैं।
11 Mar 2024
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सड़क किनारे चल रहे 3 युवकों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क किनारे चल रहे 3 युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है।
11 Mar 2024
हरियाणाहरियाणा: रेवाड़ी में टायर बदलते समय कार को दूसरी कार ने मारी टक्कर, 6 की मौत
हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार रात को एक इनोवा कार में SUV कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं।
06 Mar 2024
हरियाणाहरियाणा: रेवाड़ी में शादी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 5 की मौत
हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार सुबह एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हुई है।
01 Mar 2024
इंटेलइंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख को टक्कर मारने वाले कैब चालक ने बताई हादसे की सच्चाई
नवी मुंबई में इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख अवतार सिंह सैनी को टक्कर मारने वाला कैब चालक पुलिस हिरासत में है। उसकी पहचान 23 वर्षीय ऋषिकेश खाड़े के रूप में हुई है।
01 Mar 2024
आंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रैक्टर की टक्कर, 3 की मौत
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। हादसा ट्रैक्टर और कार की टक्कर के कारण हुआ था।
29 Feb 2024
महाराष्ट्रइंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख की सड़क दुर्घटना में मौत, कैब ने मारी साइकिल को टक्कर
महाराष्ट्र की नवी मुंबई में इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख अवतार सिंह सैनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि टाउनशिप में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब ने उनको टक्कर मार दी थी।
29 Feb 2024
मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: डिंडौरी में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 14 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में बुधवार देर रात एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं।
24 Feb 2024
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 7 बच्चों समेत 24 की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई है।
21 Feb 2024
बिहारबिहार: लखीसराय में गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मारी, 9 मौत
बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार देर रात एक ट्रक सवारियों से भरे टेंपो से सामने से भिड़ गया, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
08 Feb 2024
उत्तर प्रदेशकानपुर: बेकाबू ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मारी; 1 बच्चे की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को टक्कर मार दी।
06 Feb 2024
गुजरातगुजरात: कार दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति ने खुद के खिलाफ ही कराई FIR
गुजरात के नर्मदा जिले में अजीब मामला सामने आया है। यहां आवारा कुत्ते के कारण हुए कार हादसे में पत्नी की जान जाने से दुखी एक व्यक्ति ने खुद के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई है।
05 Feb 2024
कानपुरउत्तर प्रदेश: कानपुर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 4 बच्चों समेत 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर बड़े और गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हुई है।
04 Feb 2024
दिल्लीदिल्ली में सड़क हादसों में आई कमी, जनवरी में घातक दुर्घटनाएं 15 प्रतिशत कम हुईं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल के पहले महीने में पिछले साल के जनवरी के मुकाबले सड़क हादसों में कमी आई है।
30 Jan 2024
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: बदायूं में स्कूल वैन और बस में टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को एक स्कूल वैन और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। हादसे में 2 बच्चों और कार चालक की मौत हो गई, जबकि कुछ बच्चे घायल हुए हैं।
29 Jan 2024
तेलंगानातेलंगाना: तेज रफ्तार लॉरी ने कार में टक्कर मारी, 2 बच्चों समेत 5 की मौत
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में मिर्यालगुडा के पास रविवार रात को एक तेज रफ्तार लॉरी ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 5 लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है।
25 Jan 2024
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: कोहरे के कारण शाहजहांपुर में ट्रक ने मारी टेंपो में टक्कर, 12 की मौत
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक और टेंपों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टेंपो में सवार 12 लोगों की मौत हो गई।
25 Jan 2024
तमिलनाडुतमिलनाडु: धर्मपुरी में फ्लाईओवर पर कई वाहनों में टक्कर, आग लगी; 4 की मौत
तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां फ्लाईओवर पर एक ट्रक कई वाहनों से टकरा गया, जिससे वाहनों में आग लग गई।
24 Jan 2024
पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफिला हादसे का शिकार, सिर में चोट आई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफिला बुधवार को वर्धमान में हादसे का शिकार हो गया। उनके काफिले में एक कार घुस गई, जिससे चालक को आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा।
17 Jan 2024
आगराउत्तर प्रदेश: व्यक्ति के ऊपर से रातभर निकलते रहे वाहन, शव को फावड़े से समेटा गया
उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर एक अज्ञात व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। व्यक्ति की सड़क पर ही मौत हो गई और रातभर वाहन उसके ऊपर से निकलते रहे।
15 Jan 2024
यमुना एक्सप्रेसवेकोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी 2 बसों की टक्कर, 40 घायल
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी 2 बसों में टक्कर हो गई। हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं।
12 Jan 2024
पंजाबपंजाब: जालंधर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को उड़ाया, चालक फरार
पंजाब के जालंधर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार चालक नाके पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर निकल गया।
11 Jan 2024
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचीं
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की कार गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, हादसे में मुफ्ती और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।
03 Jan 2024
असमअसम: पिकनिक पर जा रही बस की कोयला लदे ट्रक से भिड़ंत, 14 यात्रियों की मौत
असम के गोलाघाट जिले में बुधवार सुबह यात्रियों से भरी बस और कोयला लदे ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत होने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।