Page Loader
पंजाब: जालंधर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को उड़ाया, चालक फरार
पंजाब के जालंधर में पुलिसकर्मी को कार चालक ने टक्कर मारी

पंजाब: जालंधर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को उड़ाया, चालक फरार

लेखन गजेंद्र
Jan 12, 2024
02:18 pm

क्या है खबर?

पंजाब के जालंधर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार चालक नाके पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर निकल गया। घटना शाहकोट थाना क्षेत्र में सतलुज नदी से सटे कवन पट्टन गांव के हाईटेक नाके पर घटी। कार चालक पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुरजीत सिंह हैं, जो जालंधर देहात में तैनात हैं। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

वारदात

पुलिसकर्मी ने की थी वाहन को रोकने की कोशिश

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि नाके पर तैनात सुरजीत सिंह तेज रफ्तार में आती सफेद रंग की कार को रोकने की कोशिश करते हैं। कार चालक वाहन न रोककर सिंह को टक्कर मारते हुए निकल जाता है। इस दौरान सिंह कार की छत पर उछलकर गिरते हैं। हालांकि, चालक गाड़ी नहीं रोकता और डिवाइडर में टकराते हुए निकल जाता है। कार पुलिस के कब्जे में है, लेकिन आरोपी फरार है।

ट्विटर पोस्ट

घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो