Page Loader
कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी 2 बसों की टक्कर, 40 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 बसों की टक्कर

कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी 2 बसों की टक्कर, 40 घायल

लेखन गजेंद्र
Jan 15, 2024
11:13 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी 2 बसों में टक्कर हो गई। हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार तड़के 3ः00 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर हुआ। हादसे के समय एक बस नोएडा से धौलपुर और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। बसों को मार्ग से हटा दिया गया है। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 2 गंभीर हैं।

हादसा

एक बस डिवाइडर से टकराई और दूसरी पलट गई

हिंदुस्तान के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से दोनों बसें आपस में टकरा गई। हालांकि, बसों की गति सामान्य थी, लेकिन फिर भी एक बस डिवाइडर से टकरा गई, जबकि दूसरी बस पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटा दिया गया है।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य