कानपुर: खबरें
उत्तर प्रदेश में तमंचे की नोक पर गैंगरेप, मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही घटना
देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं थम रहे। हाथरस में दलित युवति से गैंगरेप के बाद मौत होने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार आलोचनाओं का शिकार हो रही है, लेकिन उसके बाद भी गैंगरेप की घटनाएं नहीं रुक रही है।
विकास दुबे गैंग द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल, दो पुलिसकर्मियों समेत 36 आरोपी
कानपुर पुलिस ने गत 2 जुलाई को बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के मामले में शुक्रवार को माती कोर्ट में अपनी 2,056 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी है।
योगी आदित्यनाथ ने दिए 'लव जिहाद' पर रोक लगाने के लिए योजना बनाने के आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को 'लव जिहाद' के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए योजना बनाने को कहा है।
विकास दुबे की पुलिसकर्मी के साथ कथित ऑडियो क्लिप वायरल, हमले की दे रहा धमकी
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे की एक पुलिसकर्मी के साथ कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है।
पुलिस ने विकास के गुर्गे को पहले बताया पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल, अब लिया यू-टर्न
विकास दुबे के गैंग में शामिल एक गुर्गे पर उत्तर प्रदेश पुलिस के यू-टर्न ने उसे गिरफ्तार कर चुके महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) को सकते में डाल दिया है।
विकास दुबे का साथी गुड्डन तिवारी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले में था शामिल
खूंखार अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के एक दिन बाद उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
उत्तर प्रदेश: विकास दुबे के एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी, बोले- मिल गई नई आजादी
उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत ने कानपुर के शिवली गांव में खुशियों की बहार ला दी है।
पुलिस कब कर सकती है एनकाउंटर, क्या हैं गाइडलाइंस?
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह एक एनकाउंटर में मारा गया।
विकास दुबे एनकाउंटर: राजनेताओं से लेकर मारे गए पुलिसवालों के परिवारों तक, जानिए किसने क्या कहा
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने आज सुबह उज्जैन से कानपुर वापस लाते वक्त एनकाउंटर में ढेर कर दिया। घटना में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
गाड़ी पलटने के 10 मिनट बाद विकास दुबे को लगी गोली, जानिये कैसे चला पूरा घटनाक्रम
हिस्ट्रीशीटर अपराधी और आठ पुलिसकर्मियों पर हमले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह एक एनकाउंटर में मारा गया।
विकास दुबे एनकाउंटर मामले में पुलिस की कहानी पर उठ रहे ये अहम सवाल
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आज सुबह उज्जैन से कानपुर वापस लाते वक्त मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्ट फोर्स (STF) की जिस गाड़ी में वह सवार था, वह रास्ते में फिसलकर पलट गई, जिसके बाद उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जबावी फायरिंग में वह मारा गया।
एनकाउंटर से पहले विकास दुबे की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी याचिका
शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था।
कानपुर वापस लाते वक्त एनकाउंटर में मारा गया आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे कानपुर वापस लाते वक्त मुठभेड़ में मारा गया। विकास को कल ही मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था और वापस कानपुर लाया जा रहा था।
हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के शव जलाना चाहता था विकास दुबे, पूछताछ में किया खुलासा
पुलिस के हत्थे चढ़े खूंखार अपराधी विकास दुबे ने पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे किए हैं।
उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्रवाई की सूचना विकास दुबे को देने के आरोप में SHO गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने चौबेपुर पुलिस थाने के SHO विनय तिवारी और सब इंस्पेक्टर केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
जब विकास दुबे ने की थी नेता की हत्या, गवाही से मुकर गए थे 25 पुलिसकर्मी
कानपुर में गिरफ्तारी के लिए दबिश देने आई पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर एक DSP सहित आठ पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का पुलिस में भी खासा दबदबा था।
उत्तर प्रदेश: 60 मामले दर्ज होने के बावजूद शीर्ष अपराधियों में शामिल नहीं था विकास दुबे
उत्तर प्रदेश का खूंखार अपराधी विकास दुबे घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों को मारने के दो दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
कानपुर: पुलिसकर्मियों की हत्या पर विकास दुबे की मां ने कहा- बेटे को मार दो गोली
कानपुर में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने पर गई पुलिस पर हमले में एक DSP सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
कौन है शातिर अपराधी विकास दुबे, जिसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला?
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने पर गई पुलिस पर हमले में एक DSP समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।
कानपुर: कुख्तात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, CO समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद
अपराधी कितनी बेखौफ होते जा रहे हैं, इसका एक भयावह नमूना उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला। यहां एक गांव में गुरूवार रात एक बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
कानपुर: सरकारी बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना वायरस संक्रमित, दो नाबालिग समेत सात गर्भवती
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इनमें से पांच लड़कियां गर्भवती हैं जिनमें से कम से कम दो नाबालिग हैं।
रेलवे ने रखा केवल स्वदेशी पुर्जों के इस्तेमाल का लक्ष्य, बाहर से नहीं लेगा सामान
सीमा पर जारी तनाव के बीच देश में चीनी सामान और कंपनियों आदि के बहिष्कार की मांग की जा रही है। अब रेलवे भी इस दिशा में कदम बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
राज ठाकरे बोले- अभद्रता करने वाले तबलीगी जमात के लोगों को गोली मार देनी चाहिए
लॉकडाउन के बाद दिल्ली में निजामुद्दीन के मरकज में स्थित मस्जिद में धार्मिक समारोह आयोजित कर कोरोना का संक्रमण फैलाने का कारण बने तबलीगी जमात के लोग सरकार और देशवासियों के निशाने पर आ गए हैं।
कोरोना वायरस से लड़ने में देश की क्या मदद कर रहे IITs?
पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से जूझ रही है।
होम क्वारंटाइन के नियम तोड़ कानपुर पहुंचा केरल का IAS अधिकारी, होगी कार्रवाई
केरल में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी पर होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी कहने वाले वकील पर देशद्रोह का मुकदमा, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी कहने के लिए कानपुर के एक वकील को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कानपुर के 'गोल्डन बाबा', जिनकी रिवाल्वर से लेकर चश्मा तक सबकुछ सोने का
कोई भी शख्स "बप्पी लाहिरी" बन सकता है....बस पहनना पड़ेगा सोना ही सोना!
जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO
भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी एक्जीक्यूटिव अरविंद कृष्णा को अमेरिका की दिग्गज IT कंपनी IBM का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। 57 वर्षीय कृष्णा वर्जिनिया रोमेट्टी की जगह लेंंगे। रोमेट्टी ने उन्हें 'IBM के अगले दौर का उपयुक्त CEO' बताया है।
लड़की से छेड़छाड़ मामले में जमानत पर आए आरोपियों ने की पीड़िता की मां की हत्या
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपियों के हमले का शिकार हुई पीड़िता की मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
फैज की कविता हिंदू विरोधी है या नहीं, जानने के लिए IIT कानपुर ने बनाया पैनल
एक हैरान कर देने वाले मामले में IIT कानपुर ने एक पैनल गठित किया है जो यह देखेगा कि क्या फैज अहमद की लिखी कविता 'हम देखेंगे' हिंदू विरोधी है।
उत्तर प्रदेश: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में 16 की मौत, 14 को लगी गोली
उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में 16 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 14 लोगों की जान गोली लगने से गई है।
उत्तर प्रदेश: बुलेटप्रूफ जैकेट से पार निकली गोली, लेकिन पर्स ने बचाई पुलिसकर्मी की जान
उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हिंसा की कई वारदातें सामने आई हैं।
उत्तर प्रदेश: पुलिस कह रही नहीं चलाई कोई गोली, वीडियो में फायरिंग करते दिखा पुलिसकर्मी
नागरिकता कानून के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहे प्रदर्शनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिंसक होते नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन, देशभर में 17 लोगों की मौत
देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में अभी तक 17 लोगों की मौत हो गई है। अकेले उत्तर प्रदेश में हिंसक झड़पों में शुक्रवार को नौ लोगों की मौत हुई।
नागरिकता कानून: नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा हुई।
उत्तर प्रदेश: शादी में नाचना बंद करने पर मारी महिला डांसर को गोली, वीडियो वायरल
अपराधियों के मन में कानून का कितना डर है, इसका उदाहरण पेश करते कई मामले रोजाना हमारे सामने आते हैं जिनमें लोग जघन्य अपराधों को अंजाम देने से पहले एक बार सोचते तक नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश: थाने के अंदर पुलिस की गुंडागर्दी, शख्स की बेल्ट से पिटाई, देखें वीडियो
पुलिस लोगों के साथ कितने गैर-मानवीय तरीके से पेश आती है और कैसे अपनी मनमर्जी चलाती है, इसकी बानगी पेश करता एक और वीडियो आया है।
ट्रेन में चढ़ने से रोका तो बुजुर्ग ने पूछा- क्या ब्रिटिश काल वापस आ गया है?
इटावा में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग यात्री को ट्रेन में सफर करने से रोक दिया गया। इसके लिए उनके कपड़ों को वजह बताया गया।
कानपुर में बड़ा रेल हादसा, पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 20 घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां के रूमा गांव में हावड़ा से नई दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं।
भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे नेताओं पर फेंका गया जूता, आरोपी हिरासत में
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने नेताओं की तरफ जूता उछाला।