NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / विकास दुबे की पुलिसकर्मी के साथ कथित ऑडियो क्लिप वायरल, हमले की दे रहा धमकी
    विकास दुबे की पुलिसकर्मी के साथ कथित ऑडियो क्लिप वायरल, हमले की दे रहा धमकी
    देश

    विकास दुबे की पुलिसकर्मी के साथ कथित ऑडियो क्लिप वायरल, हमले की दे रहा धमकी

    लेखन प्रमोद कुमार
    July 22, 2020 | 12:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विकास दुबे की पुलिसकर्मी के साथ कथित ऑडियो क्लिप वायरल, हमले की दे रहा धमकी

    पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे की एक पुलिसकर्मी के साथ कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें दुबे फोन पर एक पुलिसकर्मी से चेतावनी भरे लहजे में बात करते हुए सुना जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस पुलिसकर्मी के साथ दुबे बात कर रहा है वह कॉन्स्टेबल राजीव चौधरी हैं। चौधरी चौबेपुर थाने में तैनात थे और पुलिस पर हमले का बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

    कौन था विकास दुबे और क्या है मामला?

    विकास दुबे कानपुर का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। इस महीने की शुरुआत में पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने बिकरू गांव स्थित उसके घर गई थी। विकास को पहले से ही इस दबिश का जानकारी मिल गई थी और उसने घात लगाकर पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक DSP समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। आरोप है कि चौबेपुर थाने से विकास को दबिश की जानकारी दी गई थी।

    "पुलिस ने झूठे मामले दर्ज किए"

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ऑडियो क्लिप सुनकर लग रहा है कि विकास और कॉन्स्टेबल चौधरी के बीच यह बातचीत हमले से पहले हुई है। इसमें दुबे बताया जा रहा व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस ने उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं।

    "इतना बड़ा कांड करूंगा"

    इसमें दुबे बताया जा रहा आदमी कह रहा है, "इतना बड़ा कांड करूंगा... ये भी जानेगा किसके पाला पड़ा... पूरी जीप ना मार दी जाए... इतने खून कर दूंगा.. तय जिंदगी जेल काटूंगा.. अब विकास दुबे का शिकार होगा... जब तक मारुंगा नहीं तब तक घर नहीं लौटूंगा।" विकास दुबे बताया जा रहा व्यक्ति आगे कहता है कि पूरी जीप (पुलिस की जीप) न मरी तो बताना, इतने खून करूंगा कि लोग याद रखेंगे।

    जी...जी करते रहा सामने वाला व्यक्ति

    इस पूरी बातचीत के दौरान सामने वाला व्यक्ति 'जी..जी' करते हुए सुना जा सकता है। अगर पुलिस समय रहते इस चेतावनी पर कार्रवाई करती तो शायद इस हमले को टाला जा सकता था।

    पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था विकास दुबे

    पुलिसकर्मियों पर हमले का मुख्य आरोपी विकास दुबे कुछ दिन तक फरार रहने के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार हुआ था। यहां से शुरुआती पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उसे कानपुर लेकर आ रही थी। पुलिस का कहना है कि रास्ते में गाड़ी पलटने के बाद विकास ने भागने की कोशिश की थी। उसे आत्मसमर्पण को कहा गया लेकिन वो नहीं माना, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में वो मारा गया।

    विकास दुबे की मां ने की दूसरे बेटे से समर्पण की अपील

    विकास दुबे की मां सरला दुबे ने अपने छोटे बेटे दीप प्रकाश दुबे से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की अपील की है। सरला का कहना है अगर दीप प्रकाश समर्पण नहीं करता है तो उसका भी वही हाल होगा जो विकास का हुआ था। गौरतलब है कि दीप प्रकाश पुलिस पर हमले के बाद से ही फरार है और पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मध्य प्रदेश
    कानपुर
    उत्तर प्रदेश
    उज्जैन
    विकास दुबे

    मध्य प्रदेश

    अमित शाह का निजी सचिव बनकर गडकरी के स्टाफ के पास किया फोन, गिरफ्तार मुंबई
    गुना किसान पिटाई मामला: राहुल-प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना, कलेक्टर और SP हटाए गए उपचुनाव
    मध्य प्रदेश: 10 साल के बच्चे ने 30 सेकंड में बैंक से उड़ाए 10 लाख रुपये क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस पर काबू पाने की कवायद के बीच फिर से हो रहे लॉकडाउन कर्नाटक

    कानपुर

    पुलिस ने विकास के गुर्गे को पहले बताया पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल, अब लिया यू-टर्न महाराष्ट्र
    विकास दुबे का साथी गुड्डन तिवारी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले में था शामिल उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: विकास दुबे के एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी, बोले- मिल गई नई आजादी उत्तर प्रदेश
    पुलिस कब कर सकती है एनकाउंटर, क्या हैं गाइडलाइंस? सुप्रीम कोर्ट

    उत्तर प्रदेश

    गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी ने तोड़ा दम, बदमाशों ने मारी थी सिर में गोली गाज़ियाबाद
    अयोध्या: प्रस्तावित राम मंदिर का नया डिजाइन हुआ मंजूर, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: गणित सहित कई विषयों के सिलेबस में हुई कटौती, इन अध्यायों को किया बाहर CBSE
    उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में अज्ञात बदमाशों ने बेटियों के सामने पत्रकार को मारी गोली, पांच गिरफ्तार गाज़ियाबाद

    उज्जैन

    गाड़ी पलटने के 10 मिनट बाद विकास दुबे को लगी गोली, जानिये कैसे चला पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश
    विकास दुबे एनकाउंटर मामले में पुलिस की कहानी पर उठ रहे ये अहम सवाल कानपुर
    एनकाउंटर से पहले विकास दुबे की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी याचिका कानपुर
    हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के शव जलाना चाहता था विकास दुबे, पूछताछ में किया खुलासा मध्य प्रदेश

    विकास दुबे

    वेब सीरीज के रूप में दिखाई जाएगी गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी, सामने आया टाइटल बॉलीवुड समाचार
    परिवार ने किया दावा- पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का सहयोगी नाबालिग था उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: विकास दुबे से जुड़े मामलों की जांच के लिए सरकार ने गठित की टीम उत्तर प्रदेश
    क्या मनोज बाजपेयी बनेंगे विकास दुबे एनकाउंटर फिल्म का हिस्सा? अभिनेता ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023