NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कानपुर: सरकारी बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना वायरस संक्रमित, दो नाबालिग समेत सात गर्भवती
    अगली खबर
    कानपुर: सरकारी बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना वायरस संक्रमित, दो नाबालिग समेत सात गर्भवती

    कानपुर: सरकारी बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना वायरस संक्रमित, दो नाबालिग समेत सात गर्भवती

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 22, 2020
    09:50 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इनमें से पांच लड़कियां गर्भवती हैं जिनमें से कम से कम दो नाबालिग हैं।

    बालिका गृह में कुल सात लड़कियां गर्भवती हैं। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि वे यहां लाए जाने से पहले ही गर्भवती थीं।

    एक लड़की के HIV और एक अन्य लड़की के हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव होने की अनाधिकारिक खबरें भी हैं।

    मामला

    दो दिन पहले एक लड़की में दिखे थे कोरोना वायरस जैसे लक्षण

    दो दिन पहले स्वरूप नगर के राजकीय बाल संरक्षण गृह की एक लड़की ने फ्लू जैसे लक्षण और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकली।

    इसके बाद अन्य 33 लड़कियों का टेस्ट किया गया और वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित निकलीं। बाद में 16 और फिर सात अन्य लड़कियों को भी संक्रमित पाया गया।

    इसके बाद पूरे बालिका गृह को सील कर दिया गया।

    संक्रमण

    ऐसा बालिका गृह में दाखिल हुआ कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने कहा, "हाल ही में कुछ लड़कियों को कानपुर के एक अस्पताल भेजा गया था और उनके साथ बालिका गृह के कुछ कर्मचारी भी गए थे, हो सकता है कि इसी दौरान किसी को संक्रमण लगा हो।"

    उन्होंने कहा कि सभी लड़कियां एक साथ रहती हैं, इसलिए संक्रमण बाकी लड़कियों में भी फैल गया। सभी संक्रमित लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी

    क्वारंटाइन की गईं अन्य लड़कियां और कर्मचारी

    अन्य लड़कियों और कर्मचारियों को अन्य जगहों पर क्वारंटाइन कर दिया गया है और उन पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं बालिका गृह को सैनिटाइज किया गया है। बालिका गृह में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की कमी की समस्या बताई जा रही है।

    गर्भवती लड़कियां

    रविवार को सामने आई लड़कियों के गर्भवती होने की खबर

    इस बीच रविवार को स्थानीय मीडिया में रिपोर्ट आई कि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई कम से कम दो लड़कियां गर्भवती हैं। ये खबर सामने आने के बाद हंगामा मच गया।

    मामले पर सफाई देते हुए जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि बालिका गृह की सात लड़िकयां गर्भवती हैं जिनमें से पांच को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां लाने से पहले ही गर्भवती थीं।

    विवाद

    दो गर्भवती लड़कियां नाबालिग, अधिकारी बोले- पहले से ही थीं गर्भवती

    गर्भवती पाई गई दो लड़कियां नाबालिग हैं और ये हंगामे का कारण बना हुआ है। कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि एक लड़की को कन्नौज, वहीं दूसरी को आगरा से बालिका गृह लाया गया था और वे यहां लाए जाने से पहले से ही गर्भवती थीं।

    उन्होंने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पहले ही POCSO कानून के तहत मामला चल रहा है।

    पूनम कपूर ने भी कहा कि लड़कियां पहले से ही गर्भवती थीं।

    राजनीति

    प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

    पूरे मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है।

    अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम का मामला पूरे देश के सामने हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया में सामने आया था। इसलिए ऐसे और मामले का सामने आना दिखाता है कि जांच के नाम पर सबकुछ दबा दिया जाता है। लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में कई मानवीय घटनाएं हो रही हैं।'

    कोरोना वायरस स्थिति

    कानपुर में कोरोना वायरस के 400 से अधिक सक्रिय मामले

    बता दें कानपुर उत्तर प्रदेश का कोरोना वायरस से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित जिला है और यहां 400 से अधिक सक्रिय मामले हैं। पहले स्थान पर काबिज नोएडा में अब तक 577 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    अगर पूरे राज्य की बात करें तो अब तक 17,000 से अधिक लोगों को वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 507 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    कानपुर
    उत्तर प्रदेश
    सोनिया गांधी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश: बुलेटप्रूफ जैकेट से पार निकली गोली, लेकिन पर्स ने बचाई पुलिसकर्मी की जान कानपुर
    पीड़ितों से मिलने पहुंचे योगी के मंत्री ने छोड़े मुस्लिम पीड़ितों के घर, उठे सवाल मुस्लिम
    प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली पर क्या हैं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस? उत्तर प्रदेश
    फिर मर रहे हैं बच्चे और सो रही हैं सरकारें, बस शहर और राज्य बदले मध्य प्रदेश

    कानपुर

    भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे नेताओं पर फेंका गया जूता, आरोपी हिरासत में दिल्ली
    कानपुर में बड़ा रेल हादसा, पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 20 घायल दिल्ली
    ट्रेन में चढ़ने से रोका तो बुजुर्ग ने पूछा- क्या ब्रिटिश काल वापस आ गया है? दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: थाने के अंदर पुलिस की गुंडागर्दी, शख्स की बेल्ट से पिटाई, देखें वीडियो हरियाणा

    उत्तर प्रदेश

    ग्रेटर नोएडा: ओप्पो मोबाइल कंपनी के छह कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित, फैक्ट्री बंद नोएडा
    कांग्रेस के मजदूरों के लिए बसें चलाने की प्रियंका की पेशकश को योगी सरकार ने स्वीकारा योगी आदित्यनाथ
    दिल्ली से लोगों को नहीं मिलेगा नोएडा में प्रवेश, चंद घंटे बाद ही फैसले में बदलाव दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: सपा नेता और उसके बेटे की कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या, वीडियो वायरल समाजवादी पार्टी

    सोनिया गांधी

    राज्यसभा में विपक्ष में बैठेगी शिवसेना, आज होने वाली NDA की बैठक में नहीं लेगी हिस्सा महाराष्ट्र
    नेहरू परिवार के घर आनंद भवन को मिला 4.35 करोड़ रुपये के टैक्स का नोटिस दिल्ली
    महाराष्ट्र में अगले पांच-छह दिन में बन जाएगी सरकार- शिवसेना नरेंद्र मोदी
    जो हमारे विधायकों को फोड़ने की कोशिश करेगा हम उनका सिर फोड़ देंगे- शिवसेना विधायक महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025