Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में 16 की मौत, 14 को लगी गोली
  • देश

    उत्तर प्रदेश: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में 16 की मौत, 14 को लगी गोली

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Dec 23, 2019, 02:36 pm
    उत्तर प्रदेश: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में 16 की मौत, 14 को लगी गोली
  • उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में 16 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 14 लोगों की जान गोली लगने से गई है।

    राज्य के आठ जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इंडियन एक्सप्रेस से इसकी पुष्टि की है।

    बाकी दो लोगों में से एक फिरोजाबाद के 35 वर्षीय राशिद की मौत सिर में चोट लगने और वाराणसी में एक आठ वर्षीय बच्चे की भगदड़ में मौत हुई थी।

  • इस खबर में
    इन लोगों की हुई गोली लगने से मौत परिजनों को सौंपे गए 15 शव शुक्रवार को हिंसक हो गए थे प्रदर्शन पुलिस के दावे को झुठलाता है वीडियो पुलिस ने किया गोली चलाने से इनकार यहां देखिये वीडियो क्या है नागरिकता कानून और क्यों हो रहा है इसका विरोध?
  • मृतक

    इन लोगों की हुई गोली लगने से मौत

  • गोली लगने से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें लखनऊ के रहने वाले 32 वर्षीय मोहम्मद वकील, कानपुर के रहने वाले अफताब आलम (22) और मोहम्मद सैफ (25), बिजनौर निवासी अनस (21) और सुलेमान (35), संभल के बिलाल (24) और मोहम्मद शहरोज (23), मेरठ के जहीर (33), मोहसिन (28), आसिफ (20) और आरिफ (20) शामिल हैं।

    इनके अलावा फिरोजाबाद के नबी जहां (24) और रामपुर में फैज खान (24) की गोली लगने से मौत हुई है।

  • उत्तर प्रदेश

    परिजनों को सौंपे गए 15 शव

  • पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को कानपुर में प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से घायल हुए एक एड्स पीड़ित की रविवार को मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि इनमें से 15 लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

    इनमें से चार मृतकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

    राज्य के IG (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

  • उत्तर प्रदेश

    शुक्रवार को हिंसक हो गए थे प्रदर्शन

  • उत्तर प्रदेश में कई दिनों से नागरिकता कानून के खिलाफ बड़े स्तर पर हो रहे प्रदर्शन शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसक हो गए थे।

    कई स्थानों पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

    कई स्थानों पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और फायरिंग की।

    वाराणसी में लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़ में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी।

  • वीडियो

    पुलिस के दावे को झुठलाता है वीडियो

  • एक तरफ पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाने का दावा किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो इस दावे की पोल खोल रहा है।

    कानपुर के वीडियो में एक पुलिसवाले को अपनी रिवॉल्वर से गोली चलाने हुए देखा जा सकता है।

    वीडियो में एक पुलिसकर्मी को रिवॉल्वर लेकर प्रदर्शनकारियों की तरफ जाते और फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

    गौरतलब है कि कानपुर में गोली लगने से दो लोगों की मौत हुई है।

  • पुलिस की प्रतिक्रिया

    पुलिस ने किया गोली चलाने से इनकार

  • गोली लगने से 14 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इनकार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने शनिवार को NDTV से बातचीत करते हुए कहा था कि पुलिस ने एक गोली भी नहीं चलाई है।

    वहीं प्रवीण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 400 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। इससे साबित होता है कि प्रदर्शनकारियों देशी हथियारों से गोली चला रहे थे।"

  • ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये वीडियो

  • WATCH: A video that nails the claims of UP Police that it never fired a single bullet! The video is of yesterday from Kanpur. pic.twitter.com/O4RazguIM2

    — Prashant Kumar (@scribe_prashant) December 22, 2019
  • कानून और विरोध

    क्या है नागरिकता कानून और क्यों हो रहा है इसका विरोध?

  • सरकार ने हाल ही में नागरिकता कानून को संधोधित किया था, जिसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर भारत आए गैर-मुस्लिमों को आसानी से भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

    इसका विरोध कर रहे लोग इसे संविधान और भारत के मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं।

    पिछले हफ्ते से देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र, राजनीतिक पार्टियां और आम लोग सड़कों पर उतरकर इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

  • कानपुर
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • वाराणसी
  •  
ताज़ा खबरें
  • SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    टेक्नोलॉजी
  • रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    कोरोना वायरस: वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद भी क्यों संक्रमित हो रहे लोग?
    देश
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021