NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिप्टोकरेंसी
    शेयर बाजार समाचार
    अर्थव्यवस्था समाचार
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO
    बिज़नेस

    जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO

    जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 31, 2020, 03:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO

    भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी एक्जीक्यूटिव अरविंद कृष्णा को अमेरिका की दिग्गज IT कंपनी IBM का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। 57 वर्षीय कृष्णा वर्जिनिया रोमेट्टी की जगह लेंंगे। रोमेट्टी ने उन्हें 'IBM के अगले दौर का उपयुक्त CEO' बताया है। इस नियुक्ति के साथ ही कृष्णा उन भारतीय-अमेरिकियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों की कमान संभाल रहे हैं। आइये, IBM के नए CEO कृष्णा के बारे में कुछ और बातें जानते हैं।

    नई जिम्मेदारी के लिए उत्सुक हूं- कृष्णा

    CEO पद पर नियुक्त होने की घोषणा के बाद जारी किए गए अपने बयान में कृष्णा ने कहा कि वो नई जिम्मेदारी के लिए बेहद उत्सुक हैं। साथ ही उन्होंने कंपनी को बोर्ड को उनमें भरोसा जताने के लिए शुक्रिया कहा है।

    1990 में IBM से जुड़े थे कृष्णा

    IBM के साथ कृष्णा का सफर 1990 में शुरू हुआ था। लगभग 30 साल पहले कंपनी से जुड़े कृष्णा फिलहाल वो क्लाउड एंड कॉग्नेटिव सॉफ्टेवयर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं। IBM में रहते हुए कृष्णा ने कंपनी की कई तकनीकों को विकसित किया, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड एंड कंप्यूटिंग आदि शामिल हैं। कृष्णा ने IIT कानपुर से BTech की पढ़ाई की और इसके बाद इलिनियोस यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में PhD पूरी की।

    कृष्णा के नाम दर्ज हैं 15 पेटेंट

    कृष्णा ने जिस संस्थानों से अपनी पढ़ाई पूरी की है, उनकी तरफ से उन्हें प्रतिष्ठित पूर्व छात्र का सम्मान भी मिल चुका है। उनके नाम 15 पेटेंट दर्ज हैं और वो IEEE और ACM जर्नल के संपादक भी रहे हैं।

    6 अप्रैल को पदभार संभालेंगे कृष्णा

    40 साल बाद IBM के CEO का पद छोड़ रहीं रोमेट्टी ने कृष्णा को 'शानदार टेक्नोलॉजिस्ट' बताते हुए कहा कि उन्होंने क्लाउड और कॉग्नेटिव सॉफ्टवेयर बनाने और कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े अधिग्रहण में IBM की मदद की थी। कृष्णा को IBM द्वारा रेड हेट (Red Hat) के अधिग्रहण के पीछे का दिमाग बताया जाता है। कृष्णा 6 अप्रैल को इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) के CEO का पदभार संभालेंगे।

    नडेला और पिचई के सूची में शामिल हुए कृष्णा

    दुनियाभर में मशहूर कंपनी के CEO बनने के साथ ही कृष्णा सुंदर पिचई और सत्य नडेला जैसे उन भारतीय-अमेरिकियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो अपने काम से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस सूची में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचई, मास्टरकार्ड के CEO अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला, एडोब के CEO शांतनु नारायण आदि शामिल हैं। पेप्सिको की पूर्व CEO इंदिया नूयी भी भारत में पैदा हुई थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कानपुर
    सुंदर पिचई
    सत्य नडेला
    IBM

    ताज़ा खबरें

    ये 5 चॉकलेट फेस मास्क देते हैं खूबसूरत त्वचा, ऐसे बनाएं और इस्तेमाल करें त्वचा की देखभाल
    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट परिणीति चोपड़ा
    गणतंत्र दिवस पर भारत निर्मित दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें इसके बारे में भारत बायोटेक
    SAP करेगी 3,000 कर्मचारियों की छंटनी, क्लाउड बिजनेस पर देगी ध्यान  छंटनी

    कानपुर

    कानपुर: पहाड़े नहीं सुना पाया छात्र तो शिक्षक ने हाथ पर चला दी ड्रिल मशीन उत्तर प्रदेश
    कानपुर: पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रोकने की बजाय वीडियो बनाता रहा पति उत्तर प्रदेश
    कानपुर: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 32 की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 27 श्रद्धालु मरे नरेंद्र मोदी
    कानपुर: परिवार ने कोमा में समझकर 18 महीने तक घर में रखा आयकर कर्मचारी का शव उत्तर प्रदेश

    सुंदर पिचई

    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड FIFA विश्व कप
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची पद्म भूषण
    बार-बार पासवर्ड्स नहीं बदलते पिचाई, गूगल CEO ने बताईं अपनी आदतें गूगल
    वाराणसी में गूगल के CEO सुंदर पिचई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बाद में हटाया नाम उत्तर प्रदेश

    सत्य नडेला

    माइक्रोसॉफ्ट में आज से शुरू होगी छंटनी, 11,000 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO बने एलन मस्क, पिछले साल 23.5 अरब डॉलर की कमाई टिम कुक
    माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला के 26 वर्षीय बेटे की मौत, बचपन से थी घातक बीमारी माइक्रोसॉफ्ट
    नागरिकता कानून: माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला बोले- यह कानून दुखद और बुरा पाकिस्तान समाचार

    IBM

    IBM ने 3,900 लोगों को नौकरी से निकाला, वार्षिक कैश टारगेट पाने में विफलता रहा कारण बेरोजगार
    12 साल के बच्चे को सॉफ़्टवेयर कंपनी में मिली डाटा साइंटिस्ट की नौकरी, जानें हैदराबाद

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023