LOADING...
भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे नेताओं पर फेंका गया जूता, आरोपी हिरासत में

भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे नेताओं पर फेंका गया जूता, आरोपी हिरासत में

Apr 18, 2019
02:24 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने नेताओं की तरफ जूता उछाला। गनीमत यह रही है कि यह जूता किसी नेता को लगा नहीं और माइक पर जाकर लगा। दरअसल, भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी दौरान एक शख्स ने नरसिम्हा की तरफ जूता फेंका। यह जूता उनको लगा नहीं। वहां मौजूद लोगों ने जूते फेंकने वाले शख्स को तुरंत दबोच लिया।

आरोपी

कानपुर का रहना वाला है आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूता फेंकने वाला शख्स शक्ति भार्गव कानपुर का बताया जा रहा है। उन्हें आईपी एस्टेट पुलिस थाने ले जाया गया है। भाजपा ने इसे अर्मयादित घटना बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं की जगह नहीं है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा, साध्वी प्रज्ञा के मामले को लेकर प्रेस के सवालों के जवाब दे रहे थे। बता दें, भाजपा ने साध्वी को भोपाल से अपना उम्मीदवार बनाया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये घटना का वीडियो

पुरानी घटनाएं

राहुल और केजरीवाल पर भी फेंके जा चुके हैं जूते

यह पहली बार नहीं है जब नेताओं पर इस तरह से जूते उछाले गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आदि पर भी जूता उछाला जा चुका है। राहुल पर सितंबर 2016 में सीतापुर में किसान यात्रा के दौरान जूता फेंका गया था। केजरीवाल पर जनवरी, 2017 में रोहतक रैली के दौरान जूता फेंका गया था। बादल पर भी जनवरी 2017 में जूता फेका गया, जिससे उनका चश्मा टूट गया था।